- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– कलेक्टर ने चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को किया सम्मानित भिण्ड, 10 जून। मप्र में स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने और अच्छे प्रदर्शन की शालाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से स्कूल सर्टिफिकेशन योजना को आरंभ किया गया है। स्कूल सर्टिफिकेशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के दक्षता परीक्षण करने के उपरान्त भिण्ड जिले के छ: विद्यालयों का चयन सर्टिफिकेशन गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉंज श्रेणी में हुआ है। इस उपलब्धि के लिये चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को आज कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए विद्यालयों में…
भिण्ड, 10 जून। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मप्र के सहयोग से वाल्मी संस्था द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डाइट कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भोपाल के राज्य स्तरीय समन्वयक व मास्टर ट्रेनर डॉ. अतुल कुमार रायजादा ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी…
भिण्ड, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छेकुर वाले हनुमानजी मन्दिर गोहद में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेन्द्र…
भिण्ड, 10 जून। जिले की देहात थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को उसके गांव एण्डोरी से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2021 को दबोहा मोड़ के पास एक टाटा इंडिका कार से दो आरोपीगणों को शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था, तीसरा आरोपी घटना दिनांक से फरार था। कार से 21 पेटी रॉयल व्हिस्की शराब की जब्त की गई थी। जिस पर से थाना देहात में अपराध क्र.760/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार…
भिण्ड, 10 जून। जिले की ऊमरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को ग्राम पिपरिया से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को थाना ऊमरी में फरियादी रामलखन पुत्र गेंदालाल जाटव निवासी ग्राम भगत की गढ़िया कनावर की शिकायत पर अपराध क्र.71/2026 धारा 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस कायम किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में घायल की मृत्यु हो जाने से प्रकरण मे धारा 103 (1) बीएनएस इजाफा किया गया तथा घटना के बाद से आरोपीगण फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे…
– धरती संस्था की सर्वायवर बैठक का हुआ आयोजन भिण्ड, 10 जून। धरती संस्था भिण्ड ने सीडब्ल्यूसी कार्यालय प्रांगण में सर्वायवर बैठक का आयोजन किया। बैठक में सर्वायवर लोगों को उनके अधिकार उनके पुनर्वास, सुरक्षा, बालश्रम, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति, चाइल्ड ट्रैफकिंग इत्यादि विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी अनुज कांत ने कहा बच्चों के सर्वोत्तम हित करना हमारा कर्तव्य है। स्पोंसर योजना का लाभ जिनके माता-पिता नहीं हंै उन्हें बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया जा सकता है। बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन 1098 पर देकर बाल विवाह रुकवाया…
भिण्ड, 10 जून। जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत धमसा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलस यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और धार्मिक भजनों का गायन किया। दोपहर एक बजे से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रारंभ हुआ। कथा श्रवण के लिए ग्राम…
भिण्ड, 10 जून। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला भिण्ड की अदलात ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी अमोल सिंह पुत्र ज्ञानसिंह बघेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खोजरा थाना नयागांव को 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण की पैरवी कर रहे सहायक जिला अभियोजन अधिकारी केपी यादव के अनुसार प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि सउनि विशंभर दयाल कुशवाह 10 जून 2021 को शाम 17:05 बजे हमराह फोर्स प्रधान आरक्षक केशव सिंह, आरक्षक अनिल मौर्य के साथ थाने से रवाना होकर नयागांव पहुंचे, भ्रमण के बाद रवाना होकर जखमौली तिराहा पहुंचे…
– साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें भिण्ड, 10 जून। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के सम्माननीय बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का नगद भुगतान कंपनी के जोन, वितरण केन्द्र कार्यालय, पीओएस मशीन अथवा अधिकृत भुगतान केन्द्रों जैसे एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर पर ही करें। उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के केशलेस भुगतान हेतु कंपनी के पोर्टल (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल…
भिण्ड, 10 जून। प्राकृतिक आपदा, तेज आंधी-तूफान एवं भारी वर्षा के कारण विद्युत वितरण व्यवस्था को व्यापक क्षति पहुंची है। इस आपदा के परिणामस्वरूप जिले के अंतर्गत 33 केव्ही के 27 पोल, 11 केव्ही के 881 पोल तथा एलटी के 213 पोल क्षतिग्रस्त टूट गए हैं, साथ ही अनेक स्थानों पर विद्युत तार टूटने एवं पेड़ों के विद्युत लाइनों पर गिरने से 58 ग्रामों की विद्युत प्रदाय अवरुद्ध है। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विषम परिस्थितियों में निरंतर कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत संरचनाओं की मरम्मत एवं विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। सभी…

