भिण्ड, 09 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड दबोह के देवरी मण्डल में विजयादशमी और शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख लहार जितेन्द्र सिंह कौरव ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए शक्ति आवश्यक है, समाज संगठित रहेगा तो देश शक्तिशाली होगा, सभी हिन्दू सहोदर हैं कोई भी हिन्दू छोटा बड़ा नहीं है। छोटे-बड़े का, रंग रूप, भाषा का भेद नहीं होना चाहिए, पूरा समाज समरस होना चाहिए, पूरे हिंदू समाज को संगठित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनय न माने जलादि जड़ गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत। सनातन धर्म में जितने भी देवी देवताओं ने अवतार लिए सबके एक हाथ में शास्त्र तो दूसरे हाथ में शस्त्र रहा है शास्त्र की रक्षा करने के लिए शस्त्र आवश्यक है, शक्ति से ही समाज व राष्ट्र की रक्षा संभव है।
उन्होंने कहा कि संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, 1925 में विजयादशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी, तब से लेकर आज तक संघ कई अग्नि परीक्षाओं से गुजरता हुआ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करते हैं संघ अब पंचपरिवर्तन के लिए कार्य कर रहा है। आज हम सबको पर्यावरण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। हमें स्वभाषा, स्वभूषा पर गर्व होना चाहिए, सामाजिक समरसता हर व्यक्ति के आचरण में होना चाहिए। कुटुंब प्रबोधन में उन्होंने कहा कि हम सबको अपने परिवार के साथ मिल जुलकर रहना चाहिए, नागरिक कर्तव्य हमें पता होना चाहिए, हम सबको अनुशासन में रहकर नियमों का पालन करना चाहिए। अंत में संघ की प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं समाज से दर्शक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


