Author: Jagran Today

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दबोह नगर में निकाला पथ संचलन भिण्ड, 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्थापना दिवस के सौ साल पूर्ण होने पर नगर दबोह में शताब्दी वर्ष पथ संचलन निकाला। सैकड़ों स्वयं सेवक इसके साक्षी बने। नगर के इंटर कालेज परिसर में सभी स्वयं सेवको का एकत्रीकरण हुआ, इसके पश्चात पथ संचलन नगर के झंडा चौक, गणेश चौक, पुरानी हाट, राहुल नगर, कोंच रोड होते हुए इंटर कॉलेज पहुंचा। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक लहार राजपाल सिंह ने अपने उद्वोधन में कहा कि समाज परिवर्तन के लिए शक्ति के साथ संगठन आवश्यक है, जब व्यक्ति के…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने विहिप के जिला उपाध्यक्ष नीतेश भारद्वाज व सामाजिक कार्यकर्ता तन्मय पाराशर पर हुई एफआईआर लहार थाना में दर्ज हुए हुए की जांच कराने एसडीएम लहार को ज्ञापन सौंपा। विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में ज्ञापन देकर कहा कि 8 अक्टूबर को तीन लोग अपनी बाइक से ग्राम बरहा बायपास रोड से अपने गांव ररूआ जा रहे थे, तभी मारकण्डे पेट्रोल पंप के पास गौवंश आ जाने से मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उस पर बैठे अशोक शर्मा पुत्र ब्रह्मादीन निवासी लहार एवं नरेन्द्र पुत्र…

Read More

– दबोह में नशा मुक्ति सामाजिक समरसता चौपाल आयोजित भिण्ड, 13 अक्टूबर। दबोह नगर के झण्डा चौक पर नशा मुक्ति समरसता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संजीव नायक एडवोकेट लहार, भगवान नायक, थाना प्रभारी राजेश शर्मा, केशव गुप्ता, राकेश कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए एडवोकेट संजीव नायक ने कहा कि नशा का कोई रूप नहीं होता है, नशा किसी भी रूप में हो सिर्फ जहर है। यह व्यक्ति की सेहत को बिगाड़ता तो है, साथ में परिवार की खुशियां छीन कर समाज की शांति को नष्ट करता है। किसी व्यक्ति को कोई समस्या…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। अटेर एसडीओपी रविन्द्र वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है। जिले के प्रमुख बाजारों, बस स्टैण्डों, मन्दिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसडीओपी वास्कले ने बताया कि दीपावली पर्व पर किसी भी प्रकार…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। आलमपुर में गौशाला निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन अभी तक यहां गौशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। गौशाला के अभाव में सैकड़ों आवारा गायें एवं बछड़े भूखे प्यासे इधर से उधर भटकते फिर रहे हैं। यदि बस स्टेण्ड, कॉलेज तिराहे, देभई चौराहा, खोड़न मोहल्ला, छत्रीबाग सहित अन्य स्थानों पर देखा जाए तो सैकड़ों की तादाद में आवारा गाये बछड़े सड़क पर बैठे और खड़े हुए दिखाई देंगे। आवारा गाय बछड़ों के सड़क पर विचरण करने से जहां लोगों को निकलने में परेशानी होती है, तो वहीं वाहन चालकों को…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर खण्ड गोहद के बरथरा मण्डल में पथ संचलन शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता जनक सिंह ने अपने उद्वोधन में कहा कि हिन्दू भाव को जब जब भूले आई विपत महान, भाई छूटे धरती खोई मिटे धर्म संस्थान। उन्होंने कहा कि शक्ति से ही समाज व राष्ट्र की रक्षा संभव है, संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, 1925 में विजयादशमी के दिन ही संघ कि स्थपाना हुई थी, तब से लेकर आज तक संघ कई अग्नि परीक्षाओं से गुजरता हुआ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर खण्ड गोहद के बाराहेड़ मण्डल में पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक हरीशचन्द्र शर्मा ने अपने उद्वोधन में कहा कि ‘हिन्दव: सोदरा सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्’ अर्थात सभी हिन्दू सहोदर हैं, कोई भी हिन्दू छोटा बड़ा नहीं है, छोटे बड़े का रंग रूप, भाषा का भेद नहीं होना चाहिए, पूरे हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू भाव को जब जब भूले आई विपत महान, भाई छूटे धरती खोई मिटे…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। औषधि निरीक्षक जिला भिण्ड डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने बताया कि न्यू दीपक मेडिकल स्टोर, काव्या मेडिकल स्टोर, मान्या मेडिकल स्टोर, दिव्यांशी मेडिकल स्टोर, कृष्णा मेडिकल स्टोर, श्री मेडिसिंस सहित सात मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी किए गए हैं। समयावधि में जवाब नहीं प्रेषित करने की दशा में उन पर नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ द्वारा समस्त औषधि विक्रेता को अध्यक्ष/ सचिव जिला केमिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से पत्र द्वारा एडवाइसरी जारी की गई है। जिसमें ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के नियम 65 के अनुसार कोडीन घटक…

Read More

भिण्ड, 13 अक्टूबर। प्रभारी अधिकारी विशेष कृषि अनुसंधान केन्द्र भिण्ड ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अंतर्गत विशेष कृषि अनुसंधान केन्द्र इटावा रोड़ भिण्ड पर गेहूं की उन्नतशील किस्म टीआरवीडब्ल्यू-155 प्रजनक बीज व एचआई-1544 राजविजय बीज तथा चना की उन्नतशील किस्में आरवीजी-202, जेजी-24 विक्रय हेतु उपलब्ध है। ये उन्नतशील किस्में किसान भाई अपने खेत पर लगाते हैं तो यह बीज पांच से छ: साल तक उपयोग कर सकते हैं। हर साल नया बीज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी एवं इस बीज का हर साल उत्पादन बढ़ता जाता है। गेहूं की उन्नतशील किस्में टीआरवीडब्ल्यू-155 व गेहूं-1544 तथा…

Read More

ग्वालियर, 13 अक्टूबर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा ग्वालियर की मासिक बैठक रविवार को अटल पार्क दीनदयाल नगर में संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर भंवर सिंह जादौन की अध्यक्षता आयोजित की गई। जिसमें करीब 60 सदस्य उपस्थित हुए। सर्वप्रथम प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष ग्वालियर मोहन सिंह कुशवाह द्वारा बैठक के एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा शुरू की तथा छह सदस्यों ने भोपाल जाने की सहमति दी। बैठ में तय किया गया कि अभी तक सदस्यता नहीं होने पर खेद व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान चला कर जिले की सदस्यता पूर्ण की जाए। सदस्यता की अंतिम तारीख 30 नवंबर सर्वसम्मति से निर्धारित की…

Read More