भिण्ड, 11 अक्टूबर। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक मामला देहात थाना क्षेत्र के भजपुरा का है, जहां सेना की तैयारी कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दूसरी घटना फूप थाना क्षेत्र के कमई गांव की है, जहां करंट लगने से एक किसान की जान चली गई। दोनों मामलों में शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
जानकारी के मुताबिक भजपुरा गांव निवासी उमेश पुत्र कीरत बघेल उम्र 22 वर्ष सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और रोज सुबह दौड़ लगाने रेलवे ट्रैक की ओर जाया करता था। शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे वह इटावा से ग्वालियर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उमेश की मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर फूप थाना क्षेत्र के कमई गांव निवासी नरेश पुत्र केदार सिंह यादव उम्र 34 वर्ष की शुक्रवार देर शाम करंट लगने से मौत हो गई। नरेश गांव के मरघट के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के करीब किसी बस पर तार डालने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


