भिण्ड, 11 अक्टूबर। मेहगांव थाना क्षेत्र में मौ रोड पर शुक्रवार की रात एक लोडर वाहन ने अचानक पीछे करते समय छात्र की मोटर सायकिल में टक्कर मार दी, जिससे छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार आयुष पुत्र अजय सिंह भदौरिया उम्र 17 वर्ष शुक्रवार रात किसी जरूरी काम से मौ रोड चौराहे गया था। वापस लौटते वक्त एक लोडर वाहन ने बैक करते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भिण्ड रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आयुष स्वामी विवेकानंद स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था और रोज की तरह घर से निकला था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लोडर वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


