- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 17 अक्टूबर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद से तीन बालिकाओं का चयन यूनिवर्सिटी खेल के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। जिनमें रूबी खान, कंचन प्रजापति एवं संध्या जर्मन शामिल हैं। इसकी जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग जीवाजी विश्व विद्यालय ग्वालियर से जारी पत्र में दी गई है। हठीले हनुमान मन्दिर से घण्टे ले गए चोर गोहद। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत बेसली नदी के किनारे स्थित हठीले हनुमान मन्दिर से गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने क्विंटलों बजनी घण्टों के साथ मुराद पूरी होने वाले घण्टों को भी नहीं छोड़ा और चलते बने। गोहद के…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। मौ क्षेत्र के ग्राम खेरिया जल्लू में कुशवाह मुहल्ला में कच्ची रोड के बगल से नाला निर्माण नहीं होने से गांव से आने वाला पानी भर जाने की वजह से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इस समस्या को लेकर ग्राम वासियों ने तहसीलदार पवन चंदेरिया को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद तहसीलदार ने मौका मुआयना करने के बाद तुरन्त कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि गांव के कुशवाह मोहल्ला में लाखन सिंह कुशवाह के मकान से पूर्व दिशा में कच्ची रोड डाली गई थी उसके बगल से नाला निर्माण न होने के…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास एवं खुशियों का त्योहार है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव ने दीपावली त्यौहार की जनसामान्य को बधाई देते हुए अपील की है कि पटाखे (अतिशबाजी) चलाने में लापरवाही कतई न बरती जाए, सावधानी ही हमारी सुरक्षा है। इस हेतु डॉ. यादव ने भिण्ड जिले के सभी विकासखण्ड अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों पर बर्न पीड़ितों हेतु पुख्ता इंतजाम करने हेतु केजुअल्टी में चिकित्सकों को ड्यूटी हेतु निर्देशित किया है। डॉ. जेएस यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखों से वातावरण…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। एसडीएम और नपा सीएमओ शुक्रवार को सदर बाजार और आतिशबाजी मार्केट पहुंचे। फुटपाथ पर कब्जा करने वाले व्यापारियों और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले पटाखा विक्रेताओं फिक्स जोन में सामान रखकर दुकानदारी करने पर जोर दिया। उन्होंने पटाखा बाजार में दो दुकानों के बीच सात से आठ फीट की दूरी रखने कहा। दीपावली पर्व को लेकर भिण्ड प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम अखिलेश शर्मा और नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा ने बाजार में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण दल ने सबसे पहले सदर बाजार से गोल मार्केट तक भ्रमण किया। यहां एसडीएम और सीएमओ ने…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत भिण्ड की ओर जा रही एक कार शुक्रवार को दोपहर परसाला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और झाड़ियों में जा गिरी। उसमें एक प्रसूता महिला भी थी। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए, उन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मामला रौन थाना क्षेत्र में दोपहर के समय का है। कार में प्रसूता अल्पना गोयल उम्र 26 वर्ष, राजा भैया उम्र 50 वर्ष, मिथलेश उम्र 45वर्ष, सरोज उम्र 45 वर्ष, सोनू उम्र 26वर्ष और सुनीता उम्र 25 वर्ष सवार थे। हादसे में…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। विशेष न्यायाधीश भिण्ड ने चार साल पहले ग्राम महदवा में हुई चोरी और मारपीट के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी सतीश राजावत को 10 साल के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने कहा कि आरोपी ने घर में घुसकर लूटपाट की और फरियादी पर जानलेवा हमला भी किया। जानकारी के अनुसार, घटना 16 जनवरी 2021 की रात लगभग 1:30 बजे की है। फरियादी अपने परिवार के साथ सो रहा था, तभी उसकी पत्नी को घर में खटर-पटर की आवाज सुनाई दी। जब पति उठकर देखने गया, तो उसने देखा कि…
– राकेश अचल कोई माने या न माने, भाजपा के राजहंसों की जोड़ी टेंशन में भी है और अटेंशन भी है। भाजपा के भाग्यविधाता माने जाते हैं ये दोनों राजहंस। आप इन्हें पिछले 11 साल से निशशि याम यानि 24*7 काम करते देख रहे हैं। ये जोड़ी आराम को हराम और राम को तामझाम समझती है। एक तरफ भाजपा के राजहंस जहां बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए ऐढ़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस जोड़ी ने अपने गृह राज्य गुजरात में अपनी पलटन में अचानक आमूल चूल परिवर्तन कर दिया है। एक साथ दो मोर्चों…
रायसेन, 16 अक्टूबर। अनन्य विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012) जिला रायसेन की अदालत ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के वाले आरोपी रितिक उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पड़ोनिया थाना मण्डीदीप, जिला रायसेन को धारा 366 भादंसं में 5 वर्ष कारावास एवं एक हजार रुपए अर्थदण्ड, पाक्सो एक्ट की धारा 3, सहपठित धारा 4(2) में 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं चा हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। मामले में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रायसेन भारती गेडाम ने की। अभियोजन मीडिया प्रभारी जिला रायसेन श्रीमती किरण नंदकिशोर के…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोक नगर के विकास कार्यों पर ली समीक्षा बैठक अशोकनगर, 16 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया न अशोकनगर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संबंधित अधिकारीगण, स्थानीय विधायक, पार्टी पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में अशोकनगर शहर के प्रमुख तुलसी सरोवर के विकास, सौंदर्यीकरण और पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर शहर में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य का उद्देश्य नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, शहर की सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहरों का संरक्षण करना…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी के विकास पर विस्तृत चर्चा कर किया रोडमैप तैयार – ट्रैफिक सुधार, पार्किंग और पर्यटन को सर्वोच्च प्राथमिकता शिवपुरी, 16 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को शिवपुरी जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संबंधित अधिकारीगण, स्थानीय विधायक, पार्टी पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में शिवपुरी शहर के सौंदर्यीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख विकास कार्यों की योजना तैयार की गई। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों के सुझाव लेते हुए शिवपुरी के विकास का रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया। सिंधिया ने अधिकारियों को…

