भिण्ड, 17 अक्टूबर। विशेष न्यायाधीश भिण्ड ने चार साल पहले ग्राम महदवा में हुई चोरी और मारपीट के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी सतीश राजावत को 10 साल के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने कहा कि आरोपी ने घर में घुसकर लूटपाट की और फरियादी पर जानलेवा हमला भी किया।
जानकारी के अनुसार, घटना 16 जनवरी 2021 की रात लगभग 1:30 बजे की है। फरियादी अपने परिवार के साथ सो रहा था, तभी उसकी पत्नी को घर में खटर-पटर की आवाज सुनाई दी। जब पति उठकर देखने गया, तो उसने देखा कि गांव का ही सतीश राजावत अलमारी का ताला तोड़कर 15 हजार रुपए नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की जंजीर, झुमकी और मोबाइल लेकर भाग रहा है। जब फरियादी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने लोहे की वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह फरियादी ने थाना रौन में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 458, 394 भादवि एवं 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियोजन ने सात साक्षियों के बयान प्रस्तुत किए, जो सब विश्वसनीय पाए गए। इसी आधार पर अदालत ने सतीश राजावत को दोषी मानकर सजा सुनाई।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


