Author: Jagran Today

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना के विकास कार्यों की समीक्षा की – गुणवत्ता, पारदर्शिता और संस्कृति पर विशेष जोर गुना, 16 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को गुना जिला के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संबंधित अधिकारीगण, स्थानीय विधायक, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में गुना शहर के सौंदर्यीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने शहर को और आकर्षक बनाने के सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यान में रखते हुए एक आम सहमति के आधार पर रोडमैप तैयार किया गया। विदित…

Read More

– टीसीएस इंस्टालेशन के साथ वेटिंग टाइम होने लगा है कम – अब पासपोर्ट सेवाओं के लिए गुना की जनता को नहीं जाना होगा ग्वालियर या दिल्ली गुना, 16 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष प्रयासों से गुना स्थित पासपोर्ट सेवा केन्द्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ सफलता पूर्वक इंस्टालेशन होने के बाद केन्द्र की कार्यप्रणाली में बड़ा सुधार आया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं के लिए लगने वाले समय में उल्लेखनीय कमी आई है। गुना का यह पासपोर्ट सेवा…

Read More

-मंत्री शुक्ला ने मेहगांव क्षेत्र में करोड़ों के कार्यों का किया भूमिपूजन भिण्ड, 16 अक्टूबर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जामंत्री राकेश शुक्ला ने गुरवार को विकास खण्ड मेहगांव के ग्राम मानहड़, लाड़मपुरा, नीमगांव में लगभग 746 लाख 55 हजार की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें ग्राम मानहड़ में मानहड़ ताल की पार से सौंधा वाया भुमिया बाबा मार्ग की लंबाई 4.2 किमी लागत 407.81 लाख, ग्राम लाड़मपुरा में ग्वालियर-इटावा मार्ग से लाड़मपुरा से पक्के ताल वाले हनुमान मन्दिर मार्ग की निर्माण लंबाई 1.40 किमी लागत 145.74 लाख, ग्राम नीमगांव में एसएसटीडी योजना के तहत 193 लाख के प्रस्तावित…

Read More

– कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बर्न यूनिट भी देखी – ओपीडी शुरू होने से 15 मिनट पहले पर्चा बनाने के निर्देश भिण्ड, 16 अक्टूबर। कलेक्टर ने गुरुवार शाम स्वास्थ्य व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर यह निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में ओपीडी के समय से 15 मिनट पहले पर्चा बनेगा। इससे डॉक्टर आने के बाद मरीज सीधे उन्हें दिखा सकेंगे। कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था और सामान्य व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों की भर्ती संख्या, बेड उपलब्धता और चादर प्रतिदिन बदलने की व्यवस्था की जानकारी ली।…

Read More

– कफ सीरप से हुई बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने धरना देकर स्वास्थ मंत्री से मांगा इस्तीफा भिण्ड, 16 अक्टूबर। छिंदवाड़ा सहित प्रदेश में कफ सीरप से 25 से अधिक बच्चों की मौत और सैकड़ों बच्चों के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने पर भिण्ड कांग्रेस ने जिला अस्पताल परिसर में शहर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को तीन घण्टे का धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया पिंकी ने प्रदेश की स्वस्थ व्यवस्थाओं की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार अस्पतालों में दावा की जगह जहर बांट रही है। छिंदवाड़ा सहित प्रदेश में कफ…

Read More

– पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच भिण्ड, 16 अक्टूबर। गोहद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हबीपुरा में बुधवार की शाम खेत पर खाद डालते समय संदीप पवैया उम्र 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक के पिता दीवान सिंह पुत्र रामस्वरूप पवैया उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम हबीपुरा ने गोहद थाने में शिकायत की है किमंगलवार सुबह लगभग 9 बजे संदीप अपने छोटे भाई चित्रसेन उर्फ बोबी और गांव के भूरा वाल्मीकि उर्फ…

Read More

– खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर की कार्रवाई भिण्ड, 16 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो मिलावटखोरों का लाइसेंस निलंबित कर डेयरियों को सील किया है। ब्रजेश जैन फर्म ब्रजेश डेयरी ग्राम सौंधा तहसील गोरमी एवं प्रदीप जैन फर्म जैन डेयरी ग्राम सौंधा पर कार्रवाई कर मावा, पनीर, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, घी एवं वनस्पति के नमूने लिए। नमूना उपरांत शेष बचे मावा, पनीर, घी, वनस्पति एवं रिफाइंड को जब्त किया गया। दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूफ स्थित प्रमोद गोयल की डेयरी से घी का नमूना, आर. बिहारी ब्रदर्स महावीर गंज प्रो. रामकुमार गुप्ता से घी,…

Read More

भिण्ड, 16 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा ‘आपदा प्रबंधन एवं आधुनिक संचार माध्यम’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन गुरुवार को ऑनलाइन वर्चुअल प्लेटफार्म जूम मीटिंग के माध्यम से महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अतिरिक्त संचालक डॉ. कुमार रत्नम ग्वालियर चंबल संभाग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने की। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि ऐसे अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और उनके ज्ञान को समृद्ध करते हैं। वेबिनार में देश-विदेश से प्रसिद्ध…

Read More

– भारत विकास परिषद के सहयोग से जिला क्षय केन्द्र पर 30 टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराई भिण्ड, 16 अक्टूबर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव के निर्देशन में एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा की निगरानी में इस अभियान का संचालन जिले में किया जा रहा है। जिले में टीबी का इलाज से रहे टीबी मरीजों को शासन की निक्षय पोषण योजना के तहत एक…

Read More

भिण्ड, 16 अक्टूबर। विश्व हाथ धुलाई दिवस पर रौन विकास खण्ड के ग्राम बंथरी स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हाथ धोने की सही विधि सिखाना रहा। कार्यक्रम में यूनिसेफ-एमपीवीएचए के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. वरुण शर्मा ने सुमन के विधि के माध्यम से छात्र-छात्राओं को हाथ धोने की सही प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी दी। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने बच्चों को बताया कि भोजन बनाने या खाने से पहले, शौचालय उपयोग…

Read More