भिण्ड, 17 अक्टूबर। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत भिण्ड की ओर जा रही एक कार शुक्रवार को दोपहर परसाला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और झाड़ियों में जा गिरी। उसमें एक प्रसूता महिला भी थी। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए, उन्हें 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मामला रौन थाना क्षेत्र में दोपहर के समय का है।
कार में प्रसूता अल्पना गोयल उम्र 26 वर्ष, राजा भैया उम्र 50 वर्ष, मिथलेश उम्र 45वर्ष, सरोज उम्र 45 वर्ष, सोनू उम्र 26वर्ष और सुनीता उम्र 25 वर्ष सवार थे। हादसे में सभी को चोट आई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मछंड 108 ईएमटी जितेन्द्र राजावत, पायलट अनिल कुमार, रौन जननी पायलट रणवीर यादव और मछण्ड जननी पायलट महेन्द्र जादौन को मौके पर रवाना किया गया। तीनों एंबुलेंस टीमों ने मिलकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल रौन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते सभी को भिण्ड जिला अस्पताल रैफर किया गया।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी

