- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– पीड़ित को 12 वर्ष बाद मिला न्याय भिण्ड, 17 अक्टूबर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से 14 अक्टूबर को जारी हुए वारंट के बाद गोहद एसडीएम के बुलेरो वाहन क्र. एम.पी.02 ए.वी.6938 को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई गोहद न्यायालय के पीछे स्थिति विहारी नगर में निर्मित मकान को अवैध बताकर जमींदोज करने पर पीड़ित द्वारा न्यायालय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 में दावा प्रस्तुत किया, जहां पक्षकार के पक्ष में डिक्री हुई। इस फैसले के खिलाफ शासन द्वारा अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश के यहां अपील की जिसमे दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों का अध्ययन के…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के आदेश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल एवं किरन सेंगर ने सूचना प्राप्त होने पर अटेर रोड स्थित अवंती नगर में संचालित मिल्क केक के डिस्ट्रीब्यूटर विजयराम बघेल के यहां छापामार कार्रवाई कर मिल्क केक का नमूना लिया एवं 1.5 क्विंटल मिल्क केक जेसीबी की सहायता से कचरा निस्तारण केन्द्र पर ले जाकर नष्ट कराया गया। 1/2 क्विंटल मिल्क केक नमूना उपरांत जब्त किया गया। टीम ने गोल मार्केट स्थित जयकुमार स्वीट्स के प्रो. मनोज जैन से चॉकलेट बर्फी, मावा…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। जिले की उपजेल गोहद में शुक्रवार को नवनिर्मित दो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला भिण्ड एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला भिण्ड अनुभूति गुप्ता के विशेष आतिथ्य में नवीन वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक हेमसरिता मिंज, कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी नारायण सिंह कुशवाह, प्रहरीगण सूरज कुमार, अभ्युदय सिंह सिकरवार, उमेश पाराशर, अजीत यादव, फार्मासिस्ट धर्मवीर सिंह राजपूत एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा। उद्घाटन समारोह के अवसर पर न्यायाधीश ने…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने शुक्रवार को बाजार में स्वयं पैदल भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों ने उनका स्वागत कर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस अधीक्षक डॉ. यादव ने व्यापारियों से अपील की कि दीपावली के त्यौहार पर बाजार में लोगों का आवागमन अधिक रहता है। इसलिए आप सभी अपनी-अपनी दुकानें के फड़ पर सामान न रखें। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उनके साथ सीएसपी निरंजन राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली बृजेन्द्र सिंह सेंगर, देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केएस बारिया के आदेशानुसार ऑस्टिन इंटरनेशनल स्कूल में नालसा द्वारा संचालित योजना (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना), 2016 एवं मप्र अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारें में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आकाश शर्मा न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों को नालसा की (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना) 2016 के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों को…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। जिला स्तरीय परामर्शदात्री सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, सीएमओ भिण्ड यशवंत वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पशुपालन, मत्स्य विभाग अंतर्गत सीकेसीसी, आचार्य विद्यासागर योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं…
– दबोह में विहिप का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 17 अक्टूबर। विश्व हिन्दू परिषद जिला लहार के बैनर तले नवीन कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन नगर के बृन्दावन वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री एमपी, यूपी जितेन्द्र पवार, रामदास महाराज दंदरौआ धाम, पुरुषोत्तम दास महाराज मिहोनी धाम, श्रीराम उपाध्याय मुख्यरूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले प्रभु श्रीराम की तस्वीर पर पूजा कर माल्यापर्ण किया गया। मुख्य वक्ता जितेन्द्र पवार ने अपने उद्वोधन में कहा कि देश मे चल रहे लव जिहाद के नाम पर धर्मांतरण को सहन नही किया जाएगा, इसके लिए विश्व हिन्दू…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। शा. महाविद्यालय गोरमी द्वारा मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेण्डर 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय योगा (महिला/ पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के अनेक महाविद्यालयों की टीमो ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड की महिला एवं पुरुष दोनों टीम विजेता रहीं। पुरुष एवं महिला टीम ने शा. महाविद्यालय गोरमी को हराया है। इस प्रतियोगिता के महाविद्यालय की विजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, प्रो. सुनील त्रिपाठी, डॉ. राजेन्द्र राठौड़, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. मोहित दुबे,…
– ग्राम जिठासों में श्रीराम चरित मानस संत सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 17 अक्टूबर। श्रीराम की कथा में स्वयं हनुमान जी श्रोता बनकर कथा का श्रवण करते हैं। अमृतमयी श्रीराम चरित मानस संत सम्मेलन का श्रवण करने से मनुष्य जीवन के पापों से मुक्त हो जाता है। यह वचन संत माधवदास महाराज की पुण्य स्मृति में हनुमान मन्दिर ग्राम जिठासों में चल रही श्रीराम चरित मानस संत सम्मेलन के अंतिम दिन शुक्रवार को महामण्डलेश्वर महंत रामदास ने दिए। उन्होंने कहा कि संत का समागम हो और हरि की कथा हो, यह दोनों चीजें बहुत दुर्लभ हैं। जिस स्थान पर संत के…
भिण्ड, 17 अक्टूबर। मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को शा. महाविद्यालय मौ में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा : विविध आयाम’ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित की गई। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. के. रत्नम और प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज एमजेएस के प्राचार्य डॉ. रामअवधेश शर्मा इस कार्यक्रम के संरक्षक रहे। मंच संचालन और विषय प्रवर्तन वेबीनार संयोजक डॉ. विकास कुमार ने एवं स्वागत प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह दोहरे ने किया। राष्ट्रीय वेबीनार के प्रथम वक्ता प्रो. प्रमोद कुमार गुप्ता समाज विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ने भारतीय ज्ञान परंपरा की दार्शनिक प्रणाली को सामाजिक परिपेक्ष्य में अध्ययन…

