Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा, गहने एवं वाहनों की जमकर हुई खरीदी

धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा, गहने एवं वाहनों की जमकर हुई खरीदी

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 18, 2025

भिण्ड, 18 अक्टूबर। शहर में धनतेरस पर जिस तरह से बाजारों में रौनक की उम्मीद की जा रही थी, उससे कहीं अधिक उत्साह देखने को मिला। पूरे जिले में खरीदारों ने जमकर धनवर्षा की। सोना-चांदी के आभूषणों से लेकर दोपहिया वाहनों तक की बिक्री ने रिकार्ड तोड़ दिए। मुख्य बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
धनतेरस के अवसर पर शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक रौनक छाई रही। दुकानदारों ने न केवल अपनी दुकानों को फूलों और रोशनी से सजाया, बल्कि ग्राहकों को लुभाने के लिए नए ऑफर और आकर्षक आइटम भी रखे। सदर बाजार, परेड़ चौराहा, गोल मार्केट, हनुमान बजरिया और पुराना डीईओ कार्यालय रोड पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। पूजन सामग्री, झाडू, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल की दुकानों पर भी खरीदारों की लंबी कतारें रहीं। लोगों ने शुभ मुहूर्त में अपनी जरूरत और परंपरा के अनुसार खरीदारी की।
धनतेरस पर इस वर्ष भी सबसे अधिक बिक्री सराफा और ऑटो मोबाइल सेक्टर में दर्ज की गई। हीरो एजेंसी संचालक विनोद शिवहरे ने बताया कि अकेले उनकी एजेंसी से करीब 300 दोपहिया वाहन बिके। वहीं बजाज, रॉयल एनफील्ड, होंडा और टीवीएस शोरूम पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और कारों की खरीदारी ने भी बाजार को रफ्तार दी। अनुमान है कि जिलेभर में करीब 1200 से अधिक वाहन बिके, जिससे ऑटो मोबाइल सेक्टर में लगभग चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
सराफा बाजार में भी खरीदारों की भारी भीड़ रही। महिलाएं रानी हार, झुमके, नथ और चांदी के सिक्के खरीदने में व्यस्त दिखीं। आभूषण व्यापारी शशांक सोनी ने बताया कि इस बार धनतेरस पर सोना-चांदी दोनों की बिक्री में अच्छी वृद्धि हुई है। सराफा व्यापारी दिनेश सोनी ने बताया कि लोग चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की भी खूब मांग कर रहे हैं। वहीं बर्तन व्यापारी रामरतन जैन ने बताया कि आज बर्तनों की खूब बिक्री हो रही है, लोग स्टील और पीतल के बर्तन शुभ मुहूर्त में खरीदने पहुंच रहे हैं। अनुमानत: सराफा कारोबार में साढ़े तीन करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। कुल मिलाकर धनतेरस ने बाजार में नई जान फूंक दी। बड़ी दुकानों से लेकर छोटी दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि त्योहारों का उत्साह और खरीदारी का जोश अभी भी बरकरार है।

Post Views: 211
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639751
Views Today : 1353
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.