Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » दीपावली : 20 अक्टूबर को ही लक्ष्मी पूजन शास्त्र सम्मत

दीपावली : 20 अक्टूबर को ही लक्ष्मी पूजन शास्त्र सम्मत

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 18, 2025

– तंत्रकुल पंचांग निर्णय 2025 के अनुसार इस दिन करें लक्ष्मी पूजन?

भिण्ड, 18 अक्टूबर। प्रत्येक वर्ष दीपावली की तिथि को लेकर जनमानस में कुछ संशय की स्थिति तब बनती है, जब अमावस्या तिथि दो दिनों तक विस्तृत हो जाती है। वर्ष 2025 में भी यही स्थिति बन रही है, जहां अमावस्या तिथि 20 और 21 अक्टूबर दोनों दिनों को स्पर्श कर रही है। ऐसे में यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि शास्त्रानुसार किस दिन लक्ष्मी-गणेश का पूजन और दीपदान करना श्रेयस्कर एवं शुभ है।
धर्मसिंधु, निर्णयसिंधु और अन्य प्रमुख धर्मग्रंथों में दिए गए नियमों और सिद्धांतों के गहन विश्लेषण के पश्चात, यह पूर्ण रूप से स्थापित है कि वर्ष 2025 में दीपावली का महापर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को ही मनाया जाना शास्त्रसम्मत है।
निर्णय का मुख्य आधार- प्रदोष व्यापिनी अमावस्या
दीपावली पूजन की तिथि का निर्णय करने के लिए शास्त्रों का स्वर्णिम नियम है- प्रदोष व्यापिनी अमावस्या। इसका अर्थ है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद (प्रदोष काल में) अमावस्या तिथि उपस्थित हो, उसी रात्रि को लक्ष्मी पूजन किया जाना चाहिए। प्रदोष काल को ही लक्ष्मी पूजन का मुख्य कर्मकाल माना गया है। इस संदर्भ में धर्मसिंधु का वचन स्पष्ट है-
अथाश्विनामावास्यायांप्रातरभ्यंग: प्रदोषेदीपदानलक्ष्मीपूजनादिविहितं॥
अर्थात आश्विन मास की अमावस्या को प्रात: अभ्यंग स्नान और प्रदोष काल में दीपदान तथा लक्ष्मी पूजन आदि का विधान है।
वर्ष 2025 के तंत्रकुल पंचांग का विश्लेषण
आइए, अब हम इस नियम को 20 और 21 अक्टूबर 2025 की तिथियों पर लागू करते हैं-
20 अक्टूबर 2025, सोमवार
सूर्यास्त : लगभग 17:42 आईएसटी
प्रदोष काल का आरंभ : 17:42 आईएसटी से
अमावस्या तिथि का आरंभ : 15:45 आईएसटी से
विश्लेषण: इस दिन प्रदोष काल के आरंभ से लेकर संपूर्ण रात्रि तक अमावस्या तिथि की अखंड और संपूर्ण व्याप्ति है। यह लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे आदर्श और शास्त्र सम्मत स्थिति है।
21 अक्टूबर 2025, मंगलवार
सूर्यास्त : लगभग 17:41 आईएसटी
प्रदोष काल का आरंभ : 17:41 आईएसटी से
अमावस्या तिथि की समाप्ति : 17:55 आईएसटी पर
विश्लेषण: इस दिन प्रदोष काल में अमावस्या की उपस्थिति केवल 14 मिनट की है। यह अवधि एक घटिका (24 मिनट) से भी बहुत कम है। पूजा के कर्मकाल के लिए इतनी अल्प अवधि को केवल स्पर्श मात्र ले सकते हैं। यह दीपावली हेतु पर्याप्त आधार प्रदान करने योग्य नहीं।
धर्मसिंधु का निर्णय सूत्र
जब ऐसी स्थिति उत्पन्न हो कि एक दिन पूर्ण व्याप्ति हो और दूसरे दिन न हो, तो धर्मसिंधु का निम्नलिखित सूत्र निर्णय को अंतिम रूप देता है-
पूर्वत्रैवप्रदोषव्याप्तौलक्ष्मीपूजादौपूर्वा अभ्यंगस्नानादौपरा॥
अर्थात यदि केवल पूर्व पहले दिन ही प्रदोष काल में अमावस्या की व्याप्ति हो, तो लक्ष्मी पूजन आदि पूर्व पहले दिन ही करना चाहिए। अभ्यंग स्नान आदि अगले दिन किया जा सकता है। 2025 की स्थिति इस सूत्र पर अक्षरश: उतरती है। 20 अक्टूबर को पूर्वत्रैव प्रदोषव्याप्ति (केवल पहले दिन प्रदोष व्याप्ति) है, अगले दिन केवल स्पर्श मात्र है इसलिए लक्ष्मी पूजन इसी दिन होगा।
उपरोक्त सभी शास्त्रीय प्रमाणों, तर्कों और पंचांग के गणितीय विश्लेषण से यह निर्विवाद रूप से सिद्ध होता है कि दीपावली का मुख्य पर्व, लक्ष्मी-गणेश पूजन और दीपदान 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को ही करना शुभ, मंगलकारी और शास्त्र सम्मत है। 21 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या की व्याप्ति एक घटिका भी न होने के कारण उसे लक्ष्मी पूजन के लिए ग्रहण नहीं किया जा सकता। वह दिन अमावस्या के स्नानदान और श्राद्ध कर्मों के लिए मान्य होगा। अभ्यंग भी 21 को करें। आप सभी को दीपावली के इस पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।

ज्योतिषाचार्य पवनकृष्ण जी महाराज
संपर्क सूत्र : 9098232653, 7999954333

Post Views: 480
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639774
Views Today : 1476
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.