– एसआईआर-2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 18 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव अविनाश कुमार ने मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में आयोजित की। जिसमें उन्होंने मैपिंग, फार्म-6 सुधार एवं अपील प्रक्रिया से संबंधित बिन्दुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। न्होंने बीएलओ से सीधे संवाद कर फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों तथा प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि एसआईआर-2026 से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से न छूटे और अवैध नाम ना जुड़े। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ एक महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं जो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक सटीकता की गारंटी देते हैं। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के एएसओ अरुण कुमार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


