- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
Author: Jagran Today
भिण्ड, 28 मई। उद्योग क्षेत्र मालनपुर में विद्युत समस्या निदन हेतु न्यू 33 केवी 11 केवी आईजीसी विद्युत उपकेन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसमें गुरुवार को दोपहर 2:50 बजे 8 एमबीए ट्रांसफार्मर में टेस्टिंग कर कनेक्शन देकर चार्ज पर लगाया गया। नवीन विद्युत उपकेन्द्र बनने से उद्योग क्षेत्र की लघु इकाइयों एवं शहरी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में इसको किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को इसके चालू होने पर लाभ होगा बार-बार विद्युत सप्लाई में आ रही बाधाओं पर भी अंकुश लगेगा। यह जानकारी देते हुए उद्योग क्षेत्र के उप महाप्रबंधक हरिश मेहता ने दी। मेहता ने बताया…
भिण्ड, 28 मई। मेहगांव जनपद के अंतर्गत गाता गांव में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों के बारात ठहरने और अन्य कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण रामजीलाल, रामनरेश का कहना है कि सरपंच द्वारा निर्माणधीन सामुदायिक भवन में घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है तथा सासन के मापदण्डों के हिसाब से सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है जिससे भवन समय से पहले ही क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है सरपंच द्वारा पंचायत के मजदूरों को दरकिनार करके अन्य जिलों के…
भिण्ड, 28 मई। भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री पवन जैन की माताजी एवं पत्रकार महेश मिश्रा की मौसी के निधन पर भाजपा नेताओं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा उर्फ गुड्डू, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष संजीव कांकर, पूर्वमंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक मथुरा…
– गुरुवार को 6 जरूरतमंद महिलाएं बनीं शक्ति दीदी – कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न पेट्रोल पंप पर पहुंचकर महिलाओं को बनाया शक्ति दीदी – अब तक 118 जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी के रूप में बनीं आत्मनिर्भर ग्वालियर, 28 मई। ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप हुए शक्ति दीदी नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाएं पेट्रोल पंपो पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। गुरुवार को 6 जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनीं। जिले में अब तक 118 जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी…
– लापरवाही मिलने पर चिकित्सक व स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश ग्वालियर, 28 मई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मंगलवार देर रात जच्चा खाना मुरार का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से चर्चा कर उपचार, सुविधाओं एवं स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के…
ग्वालियर, 28 मई। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने डबरा तहसील के ग्राम गजापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न सर्वे क्रमांकों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 5600 घन मीटर रेत जब्त की। प्रभारी खनिज अधिकारी घनश्याम यादव ने बताया कि इसके साथ ही जिले में बिना रॉयल्टी के अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। आई-चेक गेट के माध्यम से 11 वाहनों के…
ग्वालियर, 28 मई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं आबादी सर्वे (स्वामित्व) योजना के कार्य में अत्यंत धीमी प्रगति पाए जाने पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जिले में लंबित आबादी सर्वे (स्वामित्व) प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि भितरवार अनुभाग के ग्राम गाजना में ड्रोन फ्लाई सर्वे एवं ग्राउंड ट्रुथिंग कार्य पूर्ण होने के बाद भी पटवारी राजाराम आदिवासी द्वारा कुल 164 प्लॉटों में से केवल 18 प्लाटों का आरओआर कार्य किया गया। इसी प्रकार घाटीगांव अनुभाग के ग्राम बरई में पटवारी रिचा शर्मा द्वारा कुल…
– राकेश अचल राजनीति में स्थाई दोस्ती नहीं होती, लेकिन स्थायी महत्वाकांक्षा जरूर होती है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इतने बड़े मुरीद कैसे हो गए कि उन्होंने ‘अपनापन’ नाम की पूरी किताब ही लिख डाली? क्या ये सिर्फ श्रद्धा है? या सत्ता के गलियारों में दोबारा प्रवेश पाने की बेचैनी? जब शिवराज थे आडवाणी खेमे के नेता 2014 का दौर याद कीजिए। भाजपा में प्रधानमंत्री पद को लेकर भीषण खींचतान थी। एक तरफ थे पार्टी के लौहपुरुष लालकृष्ण आडवाणी और दूसरी तरफ तेजी से उभरते नेता…
– ब्राजील से आई खेप दिल्ली भेजने की थी तैयारी कच्छ (गुजरात), 27 मई। कच्छ से करीब 1180 करोड़ रुपए कीमत की 118 किलो कोकीन जब्त की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट किए गए तीनों ही आरोपी विदेशी हैं। गुजरात डीजीपी डॉ. केएलएन राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस मुंद्रा पोर्ट पर एक संयुक्त ऑपरेशन चला रही थीं। इसी के तहत मंगलवार की सुबह भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया। जहाज ब्राजील, कई लैटिन अमेरिकी देशों, मेक्सिको, अमेरिका और…
– अपर जिला मजिस्ट्रेट एलके पांडेय ने जारी किया आदेश भिण्ड, 27 मई। माह अक्टूबर 2025 में लावारिस अवस्था में मिली बालिका को जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण में उपचार उपरांत सेवा भारती मातृछाया में प्रवेश दिया गया। इसके पश्चात बालिका को पुणे निवासी दंपति द्वारा रिजर्व किया गया और प्री-एडॉप्शन की कार्रवाई की गई। प्री-एडॉप्शन की कार्रवाई के पश्चात अपर जिला मजिस्ट्रेट एलके पांडेय के निर्देशन में संभावित माता-पिता को लगभग 2 माह बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार में अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा संभावित माता-पिता से बात की गई, बालिका को देखा गया।…

