– पूर्व सैनिक ने मौके पर की 8100 रुपए की मदद
– किरण दद्दा और संत कालीदास महाराज ने कहा हर संभव करेंगे मदद
भिण्ड, 22 जून। जिले के पत्रकार मनोज श्रीवास के दोनों बेटे गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, छोटे बेटे को एक्यूट मायलाइड लिक्युमिया नामक ब्लड कैंसर है, जिसका पत्रकार मनोज श्रीवास ने हर संभव इलाज करने का प्रयास किया है। सर्व विदित है कि ब्लड कैंसर का महंगा इलाज है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन के जिला संयोजक समाजसेवी सुनील फौजी ने बताया कि जिस तरह फौजी देश की रक्षा सरहदों पर करते हैं उसी तरह समाज के शोषित पीड़ित की आवाज पत्रकार बनते हैं, दुखी गरीब की आवाज बनते हैं। उन्होंने बताया कि भिण्ड जिले के पत्रकार साथियों ने हमेशा सैनिकों पूर्व सैनिकों की आवाज प्रखरता से उठाई है अब हम सभी का धर्म की उनकी आवाज बनें। गत दिवस संगठन ने अटेर रोड स्थित उनके घर जाकर परिवार मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। फौरी तौर पर मौके पर 8100 रुपए की मदद की साथ जरूरत पड़ने पर संगठन के पूर्व सैनिकों ने ब्लड देने का भरोसा दिया।
मौके पर समाजसेवी किरण दद्दा और अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने फोन पर पत्रकार से बात कर कहा कि हम सभी आपके साथ हैं और तन-मन-धन से मदद करेंगे। इस अवसर पर इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के शहर अध्यक्ष कपिल शर्मा, वरिष्ठ संरक्षक सूबेदार मेजर दिनेश सिंह भदौरिया मसूरी, सूबेदार मेजर श्यामसुंदर शर्मा, गोहद अध्यक्ष महेश करारिया फौजी, सूबेदार राजेश शर्मा, हरिदास दैपुरिया, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष बिल्लू यादव नालीपुरा, विनोद थापक, गोपाल शर्मा, बंटी जादौन आदि जन मौजूद रहे।


