भिण्ड, 22 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमना ऑटो इंडस्ट्रीज परिसर मालनपुर में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शा. उमावि की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। कंपनी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक रूप से कैसे निरोग रहा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त जीवन और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका दीपा सिंह भदोरिया मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि स्कूल और उद्योग का यह संयुक्त प्रयास छात्रों में अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।
पूरा कार्यक्रम कंपनी के उप महाप्रबंधक एनएमक्यू शम्सी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि जमना ऑटो इंडस्ट्रीज हमेशा सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रमों को बढ़ावा देती है। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कंपनी मैनेजर महेन्द्र सिंह, सीएसआर अधिकारी निरंजन सिंह, अभिषेक पाण्डे, रामरतन, आसाराम आदि कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


