Author: Jagran Today

भिण्ड, 31 मई। जिले के अटेर जनपद के ग्राम किशूपुरा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन एक जून से किया जा रहा है। कथा का वाचन एवं प्रवचन वृंदावन धाम के कथा वाचक रामकृष्ण महाराज करेंगे। जानकारी देते हुए कथा आयोजिका महिला सत्संग शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि एक जून सोमवार को कलश यात्रा एवं श्रीगणेश पूजन के साथ ग्राम किशूपुरा स्थित निरपेक्ष सन्यास आश्रम परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा विश्राम, पूर्णाहुति एवं भण्डारा 7 जून रविवार को होगा। कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे…

Read More

भिण्ड, 31 मई। गर्भधारण एवं प्रसवपूर्ण निदान तकनीक (लिग चयन प्रतिषेध) पीसीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत जिले में जिला सलाहकार समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन एक जून सोमवार को दोपहर 3 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष भिण्ड में की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बैठक से संबंधित सदस्यगण एवं अधिकारीगणों से समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है। सामान्य सभा की बैठक 3 को भिण्ड। जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 3 जून को दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनपद पंचायत…

Read More

– 16 व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध भिण्ड, 31 मई। शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 मई से प्रारंभ हो चुके हैं तथा अभ्यर्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग एक से 30 जून तक की जा सकेगी। आईटीआई भिण्ड के प्राचार्य संतोष कुमार चौहान ने बताया कि संस्था में इस वर्ष कुल 16 व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से स्वयं के मोबाइल, कंप्यूटर अथवा एमपी ऑनलाइन/ ऑनलाइन सहायता केन्द्र के माध्यम से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।…

Read More

इंदरगढ़, 31 मई। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के प्रधानाचार्य बंधुओं की एक दिवसीय बैठक जेके पैलेस सेवढ़ा मार्ग इंदरगढ़ में सानंद संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए इंदरगढ़ विद्यालय के व्यवस्थापक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष केशव गोस्वामी ने कहा कि आप सभी शिक्षा के पवित्र कार्य से जुड़े हुए हैं। हमको समाज हजारों आंखों से देखाता है इसलिए हमारी गणवेश, हमारा कार्य व्यवहार, आचरण अनुकरणीय होना चाहिए। जीवन का निर्माण यहां निशि दिन चलता है, स्वर्ण यहां मत खोज यहां मानव ढलता है। आप चाणक्य हो। अच्छा बालक बनाएं। आगे उन्होंने…

Read More

– राकेश अचल भाजपा ने 12 साल पहले देश से अच्छे दिन लाने का वादा किया था, उसे अब पूरा भी कर रही है। देश में रामराज स्थापना के बारहवें साल में भले ही कालाधन विदेशों से वापस न आया हो, भले ही महंगाई डायन पहले से ज्यादा सेहतमंद हो गई हो, लेकिन अच्छे दिन फिर भी आए। अब आपको दिखाई नहीं दे रहे तो आपकी गलती है। देश में अच्छे दिन आने का सबसे बड़ा सबूत ये है कि नीट-यूजी परीक्षा के पेपर को तय जगह पहुंचाने के लिए ट्रक, वैन, कृरियर नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के विमान इस्तेमाल…

Read More

गुइझोऊ प्रांत, 28 मई। दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोऊ प्रांत में आयोजित एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां दूल्हा-दुल्हन ने शादी के मंच को कुश्ती के अखाड़े में बदल दिया और मेहमानों के सामने एक-दूसरे से मुकाबला किया। जानकारी के मुताबिक दूल्हे हे यिनशेंग पेशे से पेशेवर रेसलर हैं। शादी की तैयारियों के दौरान उन्होंने महसूस किया कि गायक, डांसर और बड़े मनोरंजन कार्यक्रमों पर काफी खर्च हो सकता है। इसके बाद उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी के साथ मिलकर एक अनोखा विचार तैयार किया। दोनों ने फैसला किया कि शादी में…

Read More

– बुजुर्ग किसान को जाल में फंसाकर मांगे 7 लाख – अश्लील वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करते थे ब्लैकमेल भिण्ड, 28 मई। देहात थाना पुलिस ने ब्लैक मेलिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपी वृद्ध पुरुषों और किसानों को निशाना बनाकर उन्हें झांसे में लेते थे। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की वसूली करते थे। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के मुताबिक बुधवार को एक किसान ने थाने…

Read More

भिण्ड, 28 मई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में मेहगांव थाना पुलिस ने ग्राम कैथोदा में गिर्राज गुर्जर के हत्याकाण्ड मामले में फरार 10 हजार रुपए इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक व लाठी जब्त की है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तलाश पतारसी हेतु थाना मेहगांव की टीम गठित की गई एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए का ईनाम किया गया था। बुधवार को जरिए मुखबिर आरोपी अमर सिंह गुर्जर…

Read More

– एसडीएम भिण्ड ने की कार्रवाई भिण्ड, 28 मई। एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा ने ग्राम जवासा में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने मौके पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर जब्त को किया, जिन्हें माइनिंग विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि शासन-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जप्त वाहनों पर माइनिंग विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया, जाँच तथा जुर्माने की कार्रवाई करेगा। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध…

Read More

भिण्ड, 28 मई। जिला परिवहन अधिकारी भिण्ड ने बताया कि सुप्रीम न्यायालय द्वारा दिए निर्देश के पालन एवं परिवहन आयुक्त, कलेक्टर भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा भिण्ड जिले में इटावा-भिण्ड मार्ग पर बरही स्थान पर आज खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 30 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें बिना नंबर प्लेट के 5 वाहनों पर चालान किया गया तथा बिना परमिट के एक वाहन पर चालानी कार्रवाई कर कुल 73 हजार रुपए का राजस्व वसूल किया गया।

Read More