भिण्ड, 03 दिसम्बर। आलमपुर थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर मुख्य मार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर लगभग एक दर्जन से ज्यादा वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर राजस्व वसूला।
एसपी डॉ. असित यादव द्वारा सख्त निर्देश मिलने के बाद आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय द्वारा बुधवार को दोपहर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बगैर हेलमेट, कागजों व बगैर नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों वाहनों को रोककर उन पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान आलमपुर थाना पुलिस ने 14 मोटर साइकिलों के चालान काटकर उनसे चार हजार दो सौ रुपए वसूल किए। आलमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार वाहन चैकिंग की जाएगी, उन्होंने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी मोटर साइकिल चालक हेलमेट लगाकर और जरूरी कागज लेकर अनिवार्य रूप से चलें, नहीं तो उस पर तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चैकिंग दौरान एएसआई ओंकार तोमर, एएसआई मनोज सिंह, योगेन्द्र शर्मा, सिद्धांत कौरव, अनिल पाल, अनुराग छारी, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
चैकिंग के दौरान चला सिफारिसों को दौर
आलमपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान बगैर हेलमेट और कागजों के पकड़े गए वाहन चालक अपने-अपने स्तर पर पुलिस कर्मियों को सिफारिसी फोन करवाते हुए नजर आए। इस दौरान फोन लाइन पर राजनैतिक दलों के छुटभैये नेता से लेकर जिलाध्यक्ष तक सिफारिश आना पता चली है, लेकिन पुलिस द्वारा सभी के चालान काटे गए।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


