भिण्ड, 09 दिसम्बर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र 5 दिसंबर द्वारा नगर पालिका/ पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025- उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, उक्त निर्वाचन से संबंधित कार्रवाईयों को समय-सीमा में संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर भिण्ड ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। संबंधित नोडल अधिकारी सौंपे गए कार्यों को अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराएं।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपर कलेक्टर भिण्ड लक्ष्मीकांत पाण्डे को कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, एसडीएम अखिलेश शर्मा को मतदान दल गठन, प्रशिक्षण तथा परिवहन प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास भिण्ड पवन तिवारी को शिकायतों की मॉनीटरिंग, जिला पेंशन अधिकारी दिनेश कुमार ओझा को सांख्यकीय आंकड़ों का प्रबंधन एवं व्यय लेखा तथा वित्तीय प्रबंधन एवं निगरानी मानदेय, सहायक जनसंपर्क अधिकारी भिण्ड पुष्पराज सिंह को मीडिया मैनेजमेंट, जिला कोषालय अधिकारी भिण्ड अर्चना त्रिपाठी को मतपत्रों का प्रबंधन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे को मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था प्रबंधन तथा सेंस, जिला प्रबंधक लोकसेवा प्रबंधन भिण्ड भानू प्रजापति को कम्यूनिकेशन प्लान प्रबंधन, अधीक्षक भू-अभिलेख भिण्ड नीरज मिश्रा को सामग्री प्रदाय एवं वापसी प्रबंधन तथा रूट-चार्ट/ जोन चार्ट, पशु चिकित्सक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड गिर्राज तिवारी को सामग्री प्रदाय एवं वापसी प्रबंधन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी भिण्ड भारत भूषण को आईटी प्रबंधन, जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ को प्रेक्षक व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समस्त को मतगणना प्रबंधन, प्रबंधक ई-गवर्नेंस भिण्ड सौरभ उपाध्याय को आयोग के पोर्टल के समस्त कार्य एवं ऑनलाइन प्रविष्ठि (ऑनलाइन) हेल्पडेस्क, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग भिण्ड विपिन सोनकर को स्ट्रांगरूम व्यवस्था (समस्त) एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन भिण्ड आरएन शर्मा को ईव्हीएम प्रबंधन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

