भिण्ड, 09 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व एएसपी संजीव पाठक, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना पर से न्यू गल्ला मण्डी भारौली रोड से एक आरोपी को एक 315 बोर की अधिया व तीन जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को उपलब्ध हुए अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। आरोपी आदतन अपराधी है जिस पर हत्या समेत करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश शाक्य, सउनि कासिम खान, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोही, आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अवधेश चौहान, मनीष मिश्रा, जहीर खान, फिरोज खान, आजाद खान, अजय सगर, अतुल पाण्डेय, पदम, अनिल जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


