भिण्ड, 09 दिसम्बर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के पत्र 5 दिसम्बर के क्रम में मप्र नगर पालिका नियम 1994 के नियम 13, 14 में निहित प्रावधान अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नगरीय निकाय के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।
जिसमें नगर पालिका लहार के वार्ड क्र.5 के लिए एसडीएम लहार विजय यादव को रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 के लिए नायब तहसीलदार रौन महेश माहोर को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपयंत्री नगर परिषद दबोह हरीप्रताप कुशवाह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 के लिए नायब तहसीलदार मौ पवन चंदेलिया को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपयंत्री ग्रायांसे मौ राजवीर सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा नगर परिषद मेहगांव के वार्ड क्र.5 के लिए एसडीएम नवनीत शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदर मेहगांव राजकुमार नागोरिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
समस्त अधिकारी आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। जानकारी प्रतिदिन यूआरएल पर एवं स्केनिंग करके आयोग एवं जिला निर्वाचन (स्थानीय निर्वाचन) कार्यालय को ई-मेल द्वारा भेजी जाए। रिटर्निंग अधिकारी के साथ ब्लॉक स्तरीय प्रबंधक ई-गर्वनेंस द्वारा कंप्यूटरीकरण/ यूआरएल पर अपलोड आदि कार्य किए जाएंगे। एसडीएम लहार, मेहगांव, गोहद रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी को आवश्यक सहयोग/ सुविधाएं/ स्टाफ अपने स्तर से प्रदान कराएंगे। मुख्य नगर पालिका, नाम-निर्देशन प्राप्त किए जाने वाले सीलों पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, जनरेटर, पेट्रोपम्प, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्केनर एवं स्टेशनरी सहित कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराएंगे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

