भिण्ड, 09 दिसम्बर। नव युवाओं के कंधों पर नई जिम्मेदारी भाजपा की नई मण्डल कार्य योजना का चयन हुआ। शहर भिण्ड से नव युवा हंसमुख चेहरा वैभव जैन उर्फ बिट्टू वर्तमान वार्ड क्र.33 नपा पार्षद नीरजा विमल जैन के पुत्र को शहर भिण्ड से महाराणा प्रताप मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वैभव जैन उर्फ बिट्टू की अनुशंसा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा की गई है, महाराणा प्रताप मण्डल के नव अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही सर्वप्रथम विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
वैभव जैन बिट्टू ने संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया, साथ ही आश्वासन दिया कि बह बहुत जल्द अपने साथ नव साथियों का विस्तार कर संगठन की ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करूंगा। बिट्टू का जैन समाज ने सम्मान स्वागत किया, साथ ही समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने आशीर्वाद भी दिया। वहीं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला मीडिया प्रभारी बुद्धजीवी प्रकोष्ठ इमरान अली खान, महासभा जिला अध्यक्ष नवीन जैन, दिनेश एडवोकेट, दीपचंद्र जैन, धर्मेन्द्र जैन, वीरेन्द्र चौधरी एवं समस्त महासभा के सदस्यों ने माला पहनाकर बधाई दी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


