– कलेक्टर ने जनसुनवाई में 105 से आवेदनों पर काईवाई के दिए निर्देश
भिण्ड, 09 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं डिप्टी कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 105 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में शास्त्री कॉलोनी ए-ब्लॉक भिण्ड निवासी उमेश शुक्ला ने अपने पुत्र श्लोक शुक्ला उम्र 8 वर्ष को दिव्यांग पेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर आवेदक उमेश शुक्ला के पुत्र श्लोक शुक्ला को दिव्यांग पेंशन उपलब्ध कराने हेतु तत्काल कार्रवाई करने निर्देश दिए।


