भिण्ड, 12 दिसम्बर। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार यूनीसर्वल हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर शा. पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास जिला भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन न्यायाधीश/ सचिव अनुभूति गुप्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने तथा बदलती जलवायु के कारण उत्पन्न बिमारियों से दूर रहने की सलाह दी गई। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सनिश्चित करने के लिए वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है एवं इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजनों को बिना किसी वित्तीय कठिनाई के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो। इसके अलावा हमें अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति साफ-सफाई से अधिक ध्यान रखना चाहिए, जिससे नुकसानदायक वैक्टीरिया भोजन के साथ हमारे शरीर में प्रवेश न करें, मानव जीवन में स्वास्थ्य से बढ़कर और कुछ नहीं है, इसलिए हमें साफ-सफाई से रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहे और किसी भी बीमारी से ग्रसित न हो, की सलाह भी प्रदाय की गई। इस अवसर पर डिप्टी चीफ एलएडीसी अजय कुमार तिवारी, छात्रावास के प्राचार्य सत्यभान सुमन, स्टाफ, छात्र एवं पीएलव्ही भिण्ड आकाश, ब्रजेन्द्र कुमार, मंजर अली उपस्थित रहे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


