भिण्ड, 12 दिसम्बर। औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने मालनपुर तथा हरिराम का पुरा मालनपुर स्थित आधे दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। मेडिकलों की सघन जांच कर लाइसेंस चेक किए गए, डॉक्टर के पर्चे के बिना शेड्यूल दवा नहीं दी जाए एवं मेडिकल संचालकों को बिना फार्मसिस्ट दुकान का संचालन नहीं किए जाने संबंधी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पूजा मेडिकल स्टोर, हरिओम मेडिकल स्टोर तथा मां पीताम्बरा मेडिकल स्टोरों से छ: औषधियों के नमूने लिए जाकर जांच एवं विश्लेषण हेतु भोपाल भेजने की कार्रवाई भी प्रचलन में है। आज किए गए निरीक्षण के कारण ओम मेडिकल स्टोर, श्वेता मेडिकल स्टोर एवं गणेश मेडिकल स्टोर के संचालक अपनी दुकान बंद कर गए, इनके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निरीक्षण के दौरान क्लिनिक संचालन करने वाले कुछ लोग क्लिनिक बंद कर गए।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


