भिण्ड, 14 दिसम्बर। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, राष्ट्रीय संयोजक संदीप महाकाल ने प्रदेश संगठन मंत्री एवं भिण्ड प्रभारी सुरेश दांतरे के कार्य को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।
नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री दांतरे ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन ने मुझ पर भरोसा किया है। संगठन के नियमानुसार कार्य करूंगा संगठन की गतिविधियों पर सनातन के मुद्दों को हमेशा जोरदारी से उठाता रहूंगा। मैं हिंदू संगठन के नियमानुसार कार्य करूंगा। दांतरे की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह भदौरिया, प्रदेश महासचिव सीताराम नारोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोत्रिय, अवधेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, वीरेन्द्र रोज, अशोक शर्मा, परमानंद तिवारी, सत्य प्रकाश पाठक, बालकराम शास्त्री, आनंद त्रिपाठी, राधावल्लभ उपाध्याय, राजेश थापक, अनुराग शास्त्री, प्रदीप थापक, प्रदीप जैन, रामू कुशवाह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

