Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 21
BREAKING
  • 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
  • पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
  • मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » इंटक मैदान में सजी पूर्वरंग गमक संगीत सभा, रूहानी संगीत से महकी तानसेन की देहरी

इंटक मैदान में सजी पूर्वरंग गमक संगीत सभा, रूहानी संगीत से महकी तानसेन की देहरी

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 14, 2025

– सुविख्यात पार्श्व, शास्त्रीय संगीत व सूफियाना गायिका पद्मश्री जसपिंदर नरुला ने बिखेरे संगीत के मनमोहक रंग

ग्वालियर, 14 दिसम्बर। सूफियाना, पंजाबी फोक व शास्त्रीय संगीत की सुविख्यात गायिका एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री जसपिंदर नरूला ने जब अपनी जादुई आवाज में सूफियाना कलाम व गीत सुनाए तो श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। उनकी गायिकी के सूफियाना अंदाज ने सुधीय रसिकों से खूब तालियां बजबाईं। साथ ही सुर सम्राट तानसेन की देहरी को मीठे-मीठे और मनमोहक रूहानी संगीत से निहाल कर दिया। मौका था तानसेन समारोह की पूर्व संध्या पर पूर्वरंग गमक के तहत यहां इंटक मैदान हजीरा पर सजी संगीत सभा का।
जसपिंदर नरूला के गायन में ही नहीं बल्कि मिजाज में भी सूफियाना अंदाज साफ झलक रहा था। सर्व मंगल मंगले.. मंगलचरण का गायन एवं पंजाबी फोक सोंग, ..अंखियां मिला के चन्ना, को तेज रिदम में गुनगुनाते हुए सुश्री जसपिंदर नरूला गमक के मंच पर अवतरित हुईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म विरासत का अपना गीत जीवन साथी हम दिया और बाती हम.. व फिल्म रेड का गीत मुझे एक पल चैन न आबे सजना तेरे बिना.. गाकर रसिकों में जोश भर दिया।
इसी कड़ी में पंजाबी फोक से बावस्ता अपना प्रसिद्ध विरह गीत तेरे बिन दिल नहीं लगता दिल मेरा ढोलना.. सुनाया तो संपूर्ण प्रांगण प्रेममय हो गया। अपनी गायिकी को आगे बढ़ाते हुए जसपिंदर ने पंजाबी लोकधुन में पिरोकर जब सूफियाना जुगनी पेश की तो रसिक थिरकने को मजबूर हो गए। उन्होंने अपने सुमधुर गायन से पूरे माहौल को रूमानी बना दिया। इसी बीच उन्होंने लोकप्रिय सूफियाना कलाम पिया रे पिया रे, थारे बिन लागे नाहीं मेरा जिया रे.. बुलंद आवाज में गाया तो रसिक रूहानी संगीत से सराबोर हो गए। जसपिंदर ने इसी कड़ी में प्रेम की मनुहार स्वरूप सोचता हूं वो कितने मासूम थे, क्या से क्या हो गए देखते देखते पेश कर समा बांध दिया। जैसे जैसे रात परवान चढ़ रही थी वैसे वैसे जसपिंदर की गायिकी का सुरूर भी रसिकों के सिर चढ़कर बोल रहा था। अपनी गायिकी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने प्रसिद्ध कव्वाली तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी… का लाजवाब गायन किया। इस कलाम की प्रस्तुति में संगीत की नगरी ग्वालियर के सुधीय रसिकों की संगत गजब की रही।
रसिकों पर संगीत का खुमार चढ़ा तो जसपिंदर जिस ने किन्ना सोणा तेने रब ने बनाया.. गाकर ठेठ पंजाबी गायकी की खुशबू बिखेर दी। इसके बाद सूफियाना कलामों की झड़ी लगा दी। खासतौर पर ख्यातिनाम सूफियाना गायक जनाब नुसरत फतह अली खान द्वारा गए गए आफरी आफरी.. व मेरे रश्के कमर.. जैसे कलाम तेज रिदम में प्रस्तुत कर उन्होंने सभी को रोमांचित कर दिया। इसी कड़ी में उन्होंने प्रसिद्धि कलाम ये जो हलका हलका सुरूर है, कि शराब पीना सिखा दिया है गाकर रसिकों को मदहोश कर दिया। जसपिंदर ने ने रसिकों के दिल की सुनकर दमादम मस्त कलंदर.. सहित एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। सूफियाना, रुमानी व प्रेम-विरह संगीत की यह रंगीन शाम ग्वालियर के सुधीय रसिक जन लम्बे समय तक भुला नहीं पायेंगे। पद्मश्री जसपिंदर नरूला के गायन में की-बोर्ड पर सतीश कुमार व फारूक, ड्रम पर नीरज, बेस गिटार पर अंकित, ढोलक व ढोल पर सोनू कश्यप, तबले पर गुरविंदर सिंह भोला एवं ओक्टोपेड पर संजय कुमार ने लाजवाब संगत की। नेपथ्य ध्वनि (कोरस) भानु, अंकित व सुश्री कृतिका की रही। आरंभ में पद्मश्री जसपिंदर नरूला, उच्च न्यायलय खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति राजेश गुप्ता, प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर एवं संभागीय आयुक्त मनोज खत्री सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर गमक की सभा का शुभारंभ किया। इस संगीतमय रूहानी शाम की कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय व संचालक उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में संगीत रसिक साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन अशोक आनंद ने किया।

Post Views: 216
Jagran Today
  • Website

Related Posts

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

June 20, 2026

गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई

June 20, 2026

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
566229
Views Today : 1589
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.