Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » खेलों के माध्यम से सशक्त भारत की नींव रख रही है सरकार : सांसद राय

खेलों के माध्यम से सशक्त भारत की नींव रख रही है सरकार : सांसद राय

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 27, 2025

– प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच से निखर रही खेल प्रतिभा : विधायक नरेन्द्र सिंह
– जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन

भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे 

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन कार्यक्रम सांसद संध्या राय के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के विशेष आतिथ्य में राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड किरोड़ीलाल मीना, पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव, एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले, जिला खेल विभाग अधिकारी, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, खेल प्रशिक्षक संजय पंकज सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।
सांसद संध्या राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि आज इस खेल महोत्सव का समापन नहीं है, अभी तो ये आगाज है। अभी तो ना जाने कितनी खेल प्रतियोगिताएं होंगी, ना जाने कितनी प्रतिभाएं जिले से निकलकर देश-विदेश में जिले का नाम रोशन करेंगी। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का सशक्त परिणाम हैं। प्रधानमंत्री का स्पष्ट उद्देश्य है कि देश का युवा केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बने।

सांसद राय ने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिला। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध किया कि हमारे अंचल में अपार खेल प्रतिभा निहित है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल महोत्सव जैसे अभियानों ने गांव-गांव तक खेल संस्कृति को मजबूत किया है। आज भारत के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके पीछे प्रधानमंत्री जी द्वारा खेल अधोसंरचना के विकास, प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निरंतर प्रोत्साहन देने की नीति है। सांसद खेल महोत्सव इसी संकल्प की जीवंत अभिव्यक्ति है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में खेलों को नई दिशा और नई पहचान मिली है। केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर युवाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सोच है कि स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत की नींव रखते हैं, इसी भावना के तहत खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मप्र में खेल अधोसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है। शासन की योजनाओं और हम सबके सहयोग से इन प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, जिससे वे आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐसे आयोजन भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से आयोजित होंगे और जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेंगे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में दिनभर खेल गतिविधियां आयोजित रहीं, जिसमें बालक-बालिका वर्ग में बॉलीवॉल, रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, लम्बीकूद, कुश्ती, बैडमिंटन, रस्सीकूद खेल गतिविधियां रहीं। अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित कर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

Post Views: 279
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640205
Views Today : 622
Who's Online : 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.