भिण्ड, 02 जनवरी. मनीष दुबे।
स्वरूप विद्या निकेतन की संचालिका उमा शर्मा द्वारा टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायता करना रहा।
इस अवसर पर उमा शर्मा ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में दवाइयों के साथ-साथ उचित पोषण की भी अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि स्वरूप विद्या निकेतन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी टीबी मरीजों एवं जरूरतमंद वर्ग के सहयोग के लिए इस प्रकार के कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे टीबी उन्मूलन की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया।


