- स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन
- विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
- 28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
- डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेशर फटा, दुकानदार घायल
- खड़ी स्कूल बस से टकराई कार, एक छात्र सहित 6 लोग घायल
- मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त
- मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
- निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट
Author: Jagran Today
– भिण्ड में अतिक्रमण के खिलाफ लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का बिगुल भिण्ड, 04 अक्टूबर। जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर आम लोगों के आवागमन को बाधित करने की घटनाएं अब चिंताजनक रूप ले चुकी हैं। समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग मजबूरी में चुप्पी साधे रहते हैं जबकि ताकतवर लोग खुलेआम अतिक्रमण कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या के खिलाफ शनिवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने धनवंतरी कॉम्प्लेक्स में धरना आयोजित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक, वरिष्ठ समाजवादी चिंतक व विचारक रघु ठाकुर ने कहा कि यह समय सिर्फ बोलने का नहीं, अन्याय के खिलाफ खड़े…
– सिद्धबाबा दरबार ग्राम बरहा में श्रीराम का शुभारंभ भिण्ड, 04 अक्टूबर। लहार क्षेत्र के ग्राम बरहा में सिद्धबाबा महाराज के दरबार पहलवान उपाध्याय दाऊ परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय रामकथा की शुरुआत आईये हनुमानजी महाराज, पधारिये पवन कुमार भजन गाते हुए की। उन्होंने कहा कि केवल, और केवल हनुमान जी की कृपा से इस पावन धरती में रामकथा का चार दिनों का आयोजन है, सबसे पहले में सिद्धबाबा महाराज के चरणों में प्रणाम करता हूं। इसमें मुख्य यजमान गायत्री देवी बृजकिशोर उपाध्याय एवं व्यवस्थापक रामकुमार उपाध्याय हैं। राकेश रामायणी महाराज जी ने कहा कि सिद्धबाबा के चरणों में चार दिनों…
भिण्ड, 04 अक्टूबर। दबोह निवासी रामलखन कुरचानिया के बड़े पुत्र शिवम कुरचानिया एडवोकेट को नगर निगम ग्वालियर में अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। शिवम ने ग्वालियर से ही एलएलबी की पढ़ाई की अैर हाईकोर्ट से अपनी बकालत प्रारंभ की। अब ग्वालियर हाईकोर्ट में नगर निगम ग्वालियर न्यायालयीन प्रकरणों की पैरवी करेंगे।
– नशा मुक्ति भारत अभियान की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 04 अक्टूबर। शा. महाविद्यालय आलमपुर में नशामुक्ति भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर शनिवार को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत मां सरस्वती को वंदन करते हुए नशा मुक्त भारत के प्रेरक मार्गदर्शक महात्मा गांधी को स्मरण करके हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव ने कहा कि विद्यार्थी नशे से स्वयं दूर रहें और अपने मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह अभियान खुद के…
भिण्ड, 04 अक्टूबर। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने शुक्रवार की रात दबोह वायपास मार्ग पर पुलिस बल के साथ गश्त की। गश्त के दौरान वायपास पर कुछ युवक खड़े मिले, जिन्हें टीआई ने समझाइश देते हुए कहा कि रात के समय सुनसान या एकांत स्थानों पर रुकना या समय बिताना उचित नहीं है। थाना प्रभारी ने युवाओं से कहा कि इस तरह की जगहों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां पाई जाती हैं, जिससे अनहोनी की संभावना बनी रहती है। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए समझाया कि ऐसे स्थानों से दूर रहें और पुलिस का सहयोग करें। इसके साथ…
भिण्ड, 04 अक्टूबर। दबोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरा में सरकारी हैण्डपंप पर कब्जा होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गांव के सरकारी हैण्डपंप पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है और इस कारण मोहल्ले के लोग पानी पीने और घरेलू कामों में काफी परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार सीताराम कुशवाह, बलवीर कुशवाह, भानु और श्यामसुंदर ने सरकारी हैण्डपंप पर कब्जा कर लिया है और उसमें मोटर डालकर अपने घर में पानी के लिए उपयोग कर रहे हैं। इससे मोहल्ले के अन्य लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि सरकारी…
भिण्ड, 04 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मार्बल विनाइल इंडस्ट्रीज की न्यू यूनिट में शनिवार को मां कात्यायनी की अष्टधातु मूर्ति स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। नव प्रतिस्थापित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। यह शुभ अनुष्ठान विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से संपन्न हुआ कंपनी में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पं. अरुण मिश्रा महंत मां कात्यायनी मन्दिर छतरपुर दिल्ली, पं. ऋषि, पं. संजय ने विधि विधान हवन आहुति और मंत्र उच्चारण…
ग्वालियर, 04 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में अवधेश बहन जोनल डायरेक्टर, भोपाल जोन की स्मृति में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर क्षेत्र की समस्त बहनें एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित उपस्थित रहे। सभी ने बहन जी के साथ बिताए गए प्रेरणादायक पलों को स्मरण करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान का भावपूर्ण व्याख्यान किया। कार्यक्रम को ‘वरदानी दिवसÓ के रूप में मनाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने मौन रखकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं सामाजिक…
रीवा, 04 अक्टूबर। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत ने अपने कार्यालय में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित अपराध, मर्ग, चालान, शिकायत, राहत प्रकरण, चिन्हित प्रकरण, समंस वारंट, सड़क दुर्घटनाओं आदि की समीक्षा की गई। आईजी रीवा ने जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध…
– राकेश अचल देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई भले ही ये कहते हैं कि भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून के शासन से संचालित होती है, लेकिन ये आधी हकीकत और आधा फसाने जैसा है, क्योंकि मुख्य न्यायाधीश की बार-बार चेतावनी के बावजूद भारत में बुलडोजर संहिता हाल ही में बनी भारतीय न्याय संहिता पर हावी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पिछले 10 दिनों के अंदर दूसरी बार बुलडोजर कार्रवाई की निंदा कर चुके है। इस बार उन्होंने विदेश जाकर यह बयान दिया है। मॉरीशस में ‘सबसे बड़े लोकतंत्र में कानून का शासनÓ…

