भिण्ड, 02 जनवरी.मनीष दुबे ।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमित पिंकी दांतरे ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहगांव में महिला प्रसूति एवं जनरल वार्ड में मरीजों को कंबल व फल वितरित किए। साथ ही अपने निवास पर गरीबों को फल एवं कंबल विरतण कर और केक खिलाकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मंडल मंत्री मुन्नी नरवरिया, गुड्डी निगम, प्रदीप दंडोतिया, अजय राजौरिया, रामचंद्र शर्मा, सौरव राजौरिया उपस्थित रहे।


