भिण्ड ब्यूरो – देहात थाना क्षेत्र के बीटीआई रोड महावीर नगर में विवाद के चलते एक युवक के साथ जातिसूचक गाली-गलौंच, मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर ठोकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अभिषेक शाक्य पुत्र मेदान सिंह शाक्य उम्र 17 वर्ष निवासी महावीर नगर बीटीआई रोड भिण्ड 14 जुलाई की देर रात अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, कि तभी विवाद को लेकर आरोपी दीपांशू यादव, कन्हैया यादव, अनिकेतन यादव, सूरज सिंह यादव निवासीगण डिडी आए और फरियादी को जाति सूचक गालियां देने लगे, जब फरियादी ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से कट्टे से तीन फायर ठोक दिए जिससे फरियादी का जीवन संकट में पड़ गया। इस घटना की जानकारी फरियादी ने पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से उक्त आरोपियों के विरुद्ध 125, 296 बी, 351(2), 3(5) बीएनएस, 3(1)द,ध, 3(2)बीए, एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


