घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जयारोग्य ग्वालियर में शीघ्रता से भर्ती कराया ।
भिण्ड, लहार – 108 एंबुलेंस के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 11 बजे के लगभग लहार के पास जमुहाँ भटपुरा मोड़ पर बाइक और स्कार्पियो में एक्सीडेंट हो गया जिसमें 2 लोग की मौक़े पर ही मौत हो गयी और एक लड़की घायल हो गई थी, जिसे पहले लहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहार लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल लड़की की गंभीर अवस्था को देखते हुए, ग्वालियर रेफर कर दिया गया था, रेफर की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौक़े पर पहुंची और घायल प्रिंसी उम्र 18 साल निवासी पासनी नदीगांव उत्तरप्रदेश को सकुशल जयारोग्य मेडिकल कॉलेज ग्वालियर भर्ती करवाया गया, घायल प्रिंसी का ग्वालियर में इलाज जारी है!, जिससे उसकी जान बचाई जा सके ।


