- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 09 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार ग्राम पंचायत विजपुरी स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला की कुल जमीन, पशुओं की क्षमता, वर्तमान में उपलब्ध गौवंश की संख्या तथा चारे की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्होंने गौशाला संचालक से चारे की व्यवस्था का स्त्रोत, प्रतिदिन एकत्रित होने वाले गोबर की मात्रा और उसके उपयोग की जानकारी ली। साथ ही गौशाला की बाउण्ड्री के किनारे छायादार व नीम के पेड़ लगाने के कहा, ताकि पशुओं के लिए छाया…
– अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ तो पीड़ित परिवार रात्रि में कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा भिण्ड, 09 जनवरी.मनीष दुबे। अल्ट्रासाउंड सेवा ठप होने से परेशान एक परिवार गुरुवार की रात भिण्ड कलेक्ट्रेट परिसर में मासूम बच्ची के साथ धरने पर बैठ गया। परिवार का आरोप है कि जिला अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड के लिए स्थाई चिकित्सक की तैनाती नहीं है, जिससे मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन है, फिर भी उसे संचालन के लिए चिकित्सक तैनात नहीं है। जिसके चलते मरीजों को अस्ट्रासउण्ड की सुबिधा नहीं मिल पा रही है और…
– खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने की कार्रवाई भिण्ड, 09 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में एवं अभिहित अधिकारी के मागदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल एवं किरन सेंगर ने मेहगांव क्षेत्र के ग्राम गहेली में मुकेश राठौर की डेयरी पर छापामार कार्रवाई कर मौके से मिलावटी दूध तैयार करने वाले पदार्थ आरएम केमिकल, लिक्विड ग्लूकोज, रिफायंड सोयाबीन ऑयल को जब्त कर जांच के लिए नमूने लिए। जिसमें आरएम केमिकल 34 कि.ग्रा, लिक्विड ग्लूकोज 12 किग्रा, रिफायंड सोयाबीन ऑयल 24 किग्रा एवं दूध 600 लीटर मौके पर संग्रहित पाया गया। डेयरी संचालक मुकेश राठौर मौके…
भिण्ड, 09 जनवरी। विराट हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी को रामलीला मैदान मेहगांव पर सकल हिन्दू समाज द्वारा होने जा रहा है। आयोजन की शुरुआत सकल हिन्दू समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधत्व में कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम अंचल के वरिष्ठ संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक पूजा पद्धति, मंत्रोच्चारण से पं. लक्ष्मीनारायण द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में ददरौआ महंत महामण्डलेश्वर 1008 रामदास महाराज एवं हरिओमदास महाराज भूमिया सरकार, कालीदास महाराज, खूंटी सरकार, वखण्डेश्वर सरकार, नाथूबाबा सरकार आदि संतगण का आशीष प्राप्त हुआ। विराट हिन्दू सम्मेलन की आयोजन समिति ने बताया कि…
– लहार एसडीएम ने ली पटवारियों की मैराथन बैठक भिण्ड, 09 जनवरी। राजस्व कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सुधार हेतु एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने राजस्व निरीक्षक व पटवारीयों की बैठक ली। जिसमें मुख्य रूप से नामांतरण, बंटवारे के प्रकरणों में लंबित रिपोर्ट, लंबित सीमांकनों को पूर्ण कराना, इंद्राज दुरुस्ती की फाइलों में रिपोर्ट संलग्नीकरण, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य महत्वपूर्ण राजस्व बिंदुओं की समीक्षा एसडीएम लहार विजय सिंह यादव के द्वारा की गई। एसडीएम विजय सिंह यादव ने लंबे समय से लंबित पड़ी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की, जिसमें पटवारी बार समीक्षा की गई 17 पटवारी ऐसे निकले जिनके खाते…
भिण्ड, 09 जनवरी। इंदौर की भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत हो गई और 100 की करीब लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, करीब दो हजार लोग दूषित जल पीने से पीड़ित हुए हैं। स्वच्छ भारत अभियान में इंदौर करीब 9 बार पहले स्थान पर आता रहा है, लेकिन इस घटना ने स्वच्छ भारत अभियान और हर घर जल योजना की पोल खोल कर रख दी है। इंदौर में हुई मौतों के लिए बीजेपी की सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। यह आरोप जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने…
भिण्ड, 09 जनवरी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव/ न्यायाधीश अनुभूति गुप्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड देवेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थितजन को नालसा डॉन योजना, 2025 के बारें में विस्तृत रूप से बताया एवं राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने हेतु स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को…
भिण्ड, 09 जनवरी। ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद एवं तहसीलदार गोहद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम गोहद द्वारा कार्य की गति को और तेज करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर विशेष शिविर…
– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद ने एसडीओपी को दिया ज्ञापन भिण्ड, 09 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने आए दिन हो रहे हादसे एवं गोहद चौराहे पर जाम की स्थिति के खिलाफ ओवरलोडिंग एवं नो एंट्री जोन लागू करने की मांग को लेकर एसडीओपी गोहद ज्ञापन दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर रैली के रूप में गोहद थाने तक पहुंचे। जहां एसडीओपी महेन्द्र गौतम को ज्ञापन दिया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना देने की बात कही है। इस अवसर पर आशीष गुर्जर, गणेशराम शर्मा,…
भिण्ड, 09 जनवरी। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के अमायन नगर में कई वर्षों से पेयजल से परेशान आम नागरिक की समस्या को जिला पंचायत की बैठक में हर बार अमायन के नागरिकों की परेशानी को देखते हुए विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने इस समस्या को प्रशासन के सामने रखा। सरकार ने अमायन, रामपुरा, ढकपुरा की नल जल योजना को रिवाइज करके 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। डॉ. सिंह ने जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद अमायन के नागरिकों को वादा किया था कि हर…

