भिण्ड, 09 जनवरी। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के अमायन नगर में कई वर्षों से पेयजल से परेशान आम नागरिक की समस्या को जिला पंचायत की बैठक में हर बार अमायन के नागरिकों की परेशानी को देखते हुए विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने इस समस्या को प्रशासन के सामने रखा। सरकार ने अमायन, रामपुरा, ढकपुरा की नल जल योजना को रिवाइज करके 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की।
डॉ. सिंह ने जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद अमायन के नागरिकों को वादा किया था कि हर घर में नल की टोंटी से कनेक्शन कराकर पानी पिला कर दूंगा। पीएचई विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इस योजना की स्वीकृति दिलाई। जिला पंचायत सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विभाग के अधिकारियों के साथ अमायन नगर में गली-गली, बाजार, मोहल्ला में जाकर पाईप लाईन की खुदाई के लिए निरीक्षण किया।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


