– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद ने एसडीओपी को दिया ज्ञापन
भिण्ड, 09 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने आए दिन हो रहे हादसे एवं गोहद चौराहे पर जाम की स्थिति के खिलाफ ओवरलोडिंग एवं नो एंट्री जोन लागू करने की मांग को लेकर एसडीओपी गोहद ज्ञापन दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर रैली के रूप में गोहद थाने तक पहुंचे। जहां एसडीओपी महेन्द्र गौतम को ज्ञापन दिया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना देने की बात कही है।
इस अवसर पर आशीष गुर्जर, गणेशराम शर्मा, जगदीश माहौर, रमजानी खान, कैलाश सिंह गुर्जर, कैलाश माहौर, रामसहाय माहौर, मुन्नी भटेले, अश्वत्थामा कटारे, मुरारी गुर्जर, अजय माहोर, इन्द्र सिंह खन्ना, कृष्णगोपाल चौरसिया, डीपी खन्ना, केशव सिंह गुर्जर, अकरम खान, साबू खान, अवधेश शुक्ला, कौशल शर्मा, सुमित त्रिवेदिया, राजेन्द्र परिहार, राहुल शर्मा, लखपत तोमर, भानु तोमर, सुधीर जादौन, रघुराज सिंह तोमर, राकेश सिंह तोमर, मुनेश शर्मा, महेश दुबे, विवेक, प्रदीप त्रिवेदिया, राजू गुर्जर, गुट्टी शर्मा, गौरव गुर्जर, करू गुर्जर, महेश कौशल, उमाशंकर पंडित, देवेश केवट, धर्मेन्द्र हरसाना, विवेक बंसल, धर्मेन्द्र भदौरिया, धर्मेन्द्र माहौर, गौरव कोहली, कैलाश जाटव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


