Author: Jagran Today

भिण्ड, 10 जनवरी। मालनपुर में मध्य भारत प्रांत विश्व हिन्दू परिषद मालनपुर कके संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें दीपेन्द्र कटरौलिया को मध्य भारत प्रांत विश्व हिन्दू परिषद के मालनपुर खण्ड में उपाध्यक्ष चुना गया। मालनपुर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया और खण्ड उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कटरौलिया ने भी सभी संगठन के पदाधिकारी गण को आश्वासन दिया कि अपना पूरा जीवन हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए समर्पण करता हूं। इस अवसर पर सभी इष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

भिण्ड, 10 जनवरी। 30 मप्र बटालियन एनसीसी भिण्ड के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के निर्देशानुसार सांदीपनि शा. उत्कृष्ट उमावि गोहद में एसएससीडी के अंतर्गत नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन की गतिविधि में उच्च माध्यमिक शिक्षक चित्रकांत तिवारी ने व्याख्यान दिया एवं एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान, उपप्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, एनसीसी अधिकारी सेकंड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, विद्यालय का समस्त स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने सहभागिता की।

Read More

भिण्ड, 10 जनवरी। समाधान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं वसूली हेतु महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड अमरेश शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने बड़े बकायादारों से संपर्क किया। भिण्ड शहर एवं वितरण केन्द्र ऊमरी के अंतर्गत दो लाख से अधिक राशि के बकायादार 72 उपभोक्ताओं से संपर्क किया एवं 28 बड़े बकायादारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई। बकायादारों से 4 लाख 54 हजार रुपए की वसूली की गई। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं वसूली का अभियान भिण्ड वृत्त अंतर्गत सभी कार्यालय एवं मैदानी स्तर पर निरंतर जारी…

Read More

– पुलिस ने एक पक्ष पर किया मामला दर्ज तो दूसरे ने भी दिया आवेदन भिण्ड, 10 जनवरी। लहार थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौराहे के पास दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई है। एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली चलाने की भी बात कही गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। साथ ही एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी शिवदत्त उर्फ पप्पन पुत्र हुकुम सिंह राजावत…

Read More

– भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि भिण्ड, 10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के मौ मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर की ताई एवं भारतीय जनता युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जादौन के बड़े सुपुत्र मनीष सिंह जादौन का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाकर ईश्वर से आत्मा शांति की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, चंबल संभाग संभागीय प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला,…

Read More

– राकेश अचल भारत सरकार देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सनक में अब देश की शैक्षणिक संस्थाओं के पीछे हाथ धोकर पड़ी है, सरकार की सनक का पहला शिकार बनी है जम्मू के रियासी स्थित श्रीमाता वैष्णोदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस। हिन्दू वादी संगठनों के विरोध के बाद भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने गंभीर खामियों का हवाला देते हुए इस संस्थान को दी गई मेडिकल कोर्स एमबीबीएस संचालित करने की अनुमति रद्द कर दी। एनएमसी भारत में मेडिकल शिक्षा और डॉक्टरों के पेशेवर आचरण की निगरानी करता है। लेकिन अब लगता है कि एनएमसी किसी भगवा संगठन…

Read More

– म्याना में भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस, पगारा में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव – म्याना रोड के कायाकल्प को मंजूरी, 70 लाख से बनेगी आधुनिक सड़क गुना, 09 जनवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने म्याना में भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस (12197) और पगारा में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) के नवस्वीकृत ठहराव का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की जयघोष के साथ और ट्रेन की सीटी के साथ आज मैं म्याना और पगारा आया हूं। यह केवल एक रेलगाड़ी का ठहराव नहीं, बल्कि इस मिट्टी के विकास और आगे बढ़ते सफर की कहानी है।…

Read More

– जनसेवा से सशक्तिकरण तक शिवपुरी में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने लिखा विकास का नया अध्याय – शिवपुरी में विकास की बौछार: पंचायत भवन, सड़क और 3 विद्युत उपकेन्द्रों की सौगात, क्षेत्र को मिले 16 करोड़ के विकास कार्य शिवपुरी, 09 जनवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रवास के दूसरे दिन शिवपुरी एवं कोलारस क्षेत्र में पंचायत भवन, सड़क और तीन विद्युत उपकेन्द्रों सहित कुल 16 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लुकवासा पंचायत भवन, 9.09 करोड़ की सड़क तथा कोलारस विधानसभा…

Read More

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बदरवास उप डाकघर का किया लोकार्पण गुना, 09 जनवरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास में 81 लाख की लागत से निर्मित उप-डाकघर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदरवास के प्राचीन मन्दिर की गली में स्थित ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस अब आधुनिक स्वरूप में जनता की सेवा के लिए समर्पित है। वर्ष 2009 से शुरू किए गए डाक आधुनिकीकरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के 50 पोस्ट ऑफिस का कायाकल्प पूर्ण हो चुका है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डाकिया केवल डाक नहीं लाता, वह घर…

Read More

– शासकीय हाईस्कूल विजपुरी का किया निरीक्षण भिण्ड, 09 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शासकीय हाईस्कूल विजपुरी का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों और स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, सीईओ जनपद भिण्ड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने विद्यालय के बच्चों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारी तथा अपेक्षित प्रतिशत अंकों के बारे में भी पूछा और पढ़ाई की प्रगति के बारे में विस्तार से जाना। छात्रों के उत्तरों से संतुष्ट न होने पर प्राचार्य…

Read More