Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 1
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » शक्ति संपन्न होने से ही भारत समर्थ राष्ट्र बनेगा : सुरेन्द्र सिंह

शक्ति संपन्न होने से ही भारत समर्थ राष्ट्र बनेगा : सुरेन्द्र सिंह

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 16, 2026

– रौन में विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न

भिण्ड, 16 जनवरी। रौन नगर में सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें सिर पर कलश धारण किए हजारों महिलाएं भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय के उद्घोष के साथ आगे-आगे भगवा ध्वज, जय श्रीराम के गगनभेदी नारे और पीछे-पीछे श्रद्धालुओं का जनसैलाब चल रहा था। पूरी कलश यात्रा आस्था और उत्साह का प्रतीक बन गई। जैसे-जैसे कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली, वैसे-वैसे जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। घरों की छतों और दुकानों के सामने से होती पुष्प वर्षा ने पूरे माहौल को भक्तिमय और भावनात्मक बना दिया। कलश यात्रा के ओम मैरिज गार्डन पहुंचने के बाद सकल हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। साधु-संतों द्वारा भगवान श्रीराम एवं मां सरस्वती की विधिवत पूजा-वंदना की गई। मंत्रोच्चार के बीच पूरा परिसर श्रद्धा से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान नन्हीं बच्चियों द्वारा राष्ट्रमाता और हिन्दू एकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। मासूम चेहरों से निकली देशभक्ति की भावना ने हर हृदय को छू लिया। इस आयोजन में सभी जाति-वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिन्दू समाज की एकता, समरसता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश दिया।

विशाल हिदू सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि 1008 अयोध्या दासजी महाराज परशुराम धाम महदवा ने आशीष बच्चन के रूप में कहा कि हमें जात-पात की विदाई नहीं जातिवाद की विदाई करनी है। प्रभु श्रीराम ने सभी को अपने गले लगाया था, इस भारतवर्ष को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जो 100 वर्ष में दिया है उसको कोई भूला नहीं सकता यह एक सदी ही नहीं हजारों सादी पूर्ण करेगा।
मुख्य वक्ता के रूप में मध्य भारत प्रांत के सह प्रांत विचारक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शताब्दी वर्ष मना रहा है, सतत 100 वर्षों से शाखा लगाने से लेकर राष्ट्र उत्थान के लिए सतत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हिंदू समाज को जातियों में बांटने का षड़यंत्र रचा गया और हमारे धार्मिक स्थलों को सुनियोजित तरीके से टारगेट बनाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी विधर्मी ताकतों का उद्देश्य समाज की एकता को कमजोर करना है, लेकिन संघ और संत समाज के प्रयासों से आज हिंदू समाज पुन: संगठित हो रहा है। उन्होंने एकजुटता और जागरूकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि शक्ति संपन्न होने से ही भारत समर्थ राष्ट्र बनेगा संघ की शताब्दी वर्ष में हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य संघ हिन्दू समाज को संगठित कर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करना है।
गेंथरी माता मन्दिर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन शनिवार को
आलमपुर के समीप स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल बाराही देवी गेंथरी माता मन्दिर पर 17 जनवरी शनिवार को सकल हिन्दू समाज सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गेंथरी मंडल की चार ग्राम पंचायतों के करीब एक दर्जन गांव के हिन्दू समाज के लोग शामिल होंगे। हिन्दू सम्मेलन की सभी तैयार पूरी हो चुकी है। हिन्दू सम्मेलन के शुभारंभ से पहले सुबह ग्यारह बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर एक बजे संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। जबकि तीन बजे से संत समागम एवं बौद्धिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा और अंत में भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Post Views: 170
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
642247
Views Today : 2401
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.