भिण्ड, 05 फरवरी। मप्र शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. डॉ राजेन्द्र प्रकाश सिंह चौहान की छठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके निज निवास शांति निकेतन निर्वाण मार्केट में सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मौ मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर रघुवीर सिंह पवैया, बहादुर सिंह यादव, अवधनारायण शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मण्डल अध्यक्ष संचालन रामअख्तियार गुर्जर, आभार व्यक्त डॉ. अवधेश प्रताप सिंह चौहान ने किया।
तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं वृद्धाश्रम में फल वितरित किए गए। इस अवसर पर जयसिंह कुशवाह, रामप्रकाश सिंह यादव (लालू), रमेश राठौर, पुष्पलता सिंह, जनपद सदस्य रामपाल सिंह गुर्जर, संजीव सिंह यादव, किशोर सिंह पवैया, शिवनाथ सिंह निर्वाण, सोनू सिंह जादौन, राजीव जैन, भगवानदास यादव, कमल किशोर सोनी, मुलायम सिंह कुशवाह, मातादीन स्वर्णकार, राजू यादव, सामंत तोमर, ज्ञानसिंह कौरव, पूर्व सरपंच राजू पवैया, निहाल सिंह परिहार, मोहर सिंह कुशवाहा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मौ गोपाल सिंह कुशवाह एवं हरनारायण कुशवाह, धर्मेन्द्र यादव बाबा व अन्य वरिष्ठ जन, युवा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
वहीं डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह की पुण्यतिथि सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में भैया बहिनों को फल वितरण कर मनाई गई। जिसमें भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह चौहान सहित अन्य कई वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


