– जिले के नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने भरपूर प्रयास
भिण्ड, 05 फरवरी। शासन के निर्देशानुसार भिण्ड जिले में संकल्प से समाधान अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय और जिला स्तर पर संचालित कर हिताग्राहियों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में घर-घर जाकर एवं शिविर लगाकर ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी के गठित दल द्वारा आवेदन के एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बिजपुर में शिविर आयोजित किया गया और ग्राम पंचायत जाखौली में घर-घर जाकर आवेदन एकत्र किए गए।
भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि के लिए सह जिला संयोजक नियुक्त
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से चलने वाले वर्ष 2026 के लिए आजीवन सहयोग निधि के जिला सह संयोजकों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं जिले के संयोजक धीरसिंह भदौरिया ने बताया कि सह जिला संयोजकों में उपेन्द्र सिंह भदौरिया, शैलेन्द्र पालीवाल, नीरज शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह गौरव, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर नियुक्त किए गए हैं।


