भिण्ड, 06 फरवरी.मनीष दुबे। बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी मैच के क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित मैच में भिण्ड के रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी रामवीर को आज मध्य प्रदेश के अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।
रामवीर गुर्जर चंबल के भिण्ड जिले के बघेड़ी गांव के रहने वाले अहिवरन सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़े हैं। वे लगातार 6-7 वर्षों से चौधरी दिलीप सिंह कॉलेज ग्राउण्ड पर भिण्ड जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं। रामवीर ने राज्य क्रिकेट अकैडमी शिवपुरी के साथ ही देश के तेज गेंदबाजों के लिए स्थापित पेस फाउण्डेशन चेन्नई में भी लगातार 2 वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। रामवीर ने कोच रवि कटारे के नेतृत्व में भिण्ड जिला और चंबल डिवीजन से खेल कर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर मप्र अंडर 23 टीम में भी अपना स्थान बनाया था। लगातार मेहनत और अथक प्रयास के परिणाम स्वरूप आज उनको मप्र रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है और वह जम्मू कश्मीर के खिलाफ शुरू हुए क्वार्टरफाइनल मैच में खेल रहे हैं।
भिंड जिला क्रिकेट के लिए आज का दिन यादगार दिन है। रामवीर ने अपना रणजी ट्रॉफी मैच डेब्यू किया है। इसके पूर्व विगत वर्ष भिण्ड के सुमित कुशवाह भी मप्र रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा राह चुके हैं। जबकि भिण्ड के ही रोहित राजावत अंडर-19 में इंडिया टीम में खेल चुके हैं। वहीं विष्णु भारद्वाज, सक्षम पुरोहित एवं रोहित राजावत अभी अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वहीं आर्यन थापा, अरुण भदौरिया, पारस कुमार, करन तोमर, आदर्श दुबे, हिमांशु कुमार भी विभिन्न आयु वर्ग में मप्र टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
रामवीर के चयन पर अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत मेहता, चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तस्लीम खान, चौधरी दिलीप सिंह फाउण्डेशन के अध्यक्ष चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्वमंत्री तथा भिण्ड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी की ओर से सचिव दिनेश चतुर्वेदी, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी एसडीओपी रविन्द्र वास्कले, जिला स्कूल खेल अधिकारी शिवकुमार शर्मा सहित सभी वरिष्ठ और साथी खिलाड़ियों ने रामवीर के चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें कि भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षक रवि कटारे के मार्गदर्शन में स्थानीय चौ. दिलीप सिंह लॉ कॉलेज मैदान पर विगत 10 वर्षों से क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में लगातार लगभग 60-70 खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच रवि कटारे द्वारा खिलाड़ियों पर की गई अथक मेहनत और उनके द्वारा सिखाई गई बारीकियों पर खेलने के परिणाम स्वरुप ही आज भिण्ड को यह सफलता हासिल हो रही है।
Sunday, February 15
BREAKING
- महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाव, दो दिन पूर्व ही गंगाजल भरकर लौटे कांवड़िये
- पार्टी की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता : राहुल भैया
- मन्दिर पर कब्जा कर बनाए गए होटल की जांच करने पहुंची राजस्व व नगर पालिका की टीम
- कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति : रामभूषण दास महाराज
- शिव बारात को लेकर आलमपुर में मन्दिरों पर दिया गया आमंत्रण
- थाना प्रभारी राजपूत ने किया फूप थाने का कायाकल्प
- अवैध शराब बरामद, महिला के विरुद्ध मामला दर्ज
- मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट, दबंगों ने कट्टा लहराया


