भिण्ड, 11 फरवरी। अटेर थाना पुलिस ने प्रतापपुरा लाइसेंसी शराब दुकान पर फायर करने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत 31 जनवरी को फरियादी रविन्द्र पुत्र रामप्रकाश यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम बिलाव थाना ऊमरी, हाल- शराब ठेका प्रतापपुरा ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत फायर कर घायल करने संबंधी शिकायत की थी। इस गंभीर अपराध के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादब ने टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए। उक्त निर्देशों के परिपालन में एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले के सतत निर्देशन में पुलिस टीमों ने गिरफ्तारी के प्रयास किए तथा 4 फरवरी को प्रकरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीसरे अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए के इनाम की उदघोषणा की गई थी।
थाना प्रभारी अटेर निरीक्षक रामनरेश यादव ने विवेचक को अज्ञात आरोपी को ज्ञात करने हेतु समझाइश दी, मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि प्रकरण का शेष आरोपी काले रंग की बजाज प्लेटीना मोटर साइकिल क्र. एम.पी.30 जेड.सी. 6778 से मुरलीपुरा से भिण्ड की ओर जा रहा है। उक्त आरोपी को मुरलीपुरा मोड़ से गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को विधिवत जब्त किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रामनरेश यादव, उपनिरीक्षक रामशरण शर्मा, सउनि हुकम सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक मृगेन्द्र जादौन, आरक्षक अभिषेक यादव, अंकित शर्मा, नीरज जाट, विनय भदौरिया, हृदेश यादव, पवन शर्मा, ब्रजमोहन, देवेश, सरजीत, संजय, नरेन्द्र आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


