भिण्ड, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संचालित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम सभी शिक्षकों और प्राचार्य ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रशिक्षिका गायत्री नरवरिया ने विद्यार्थियों को संपूर्ण सत्र के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों के साथ उनके विचार और मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षिका शिवानी ने छात्राओं को प्रशिक्षण में सीखे गए सभी कलाओं को घर पर और अन्य साथियों के साथ दोहराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल स्वयं के लिए नहीं है, बल्कि स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए भी है।
प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने बताया कि भारत में ब्यूटी पार्लर का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, स्किनकेयर विशेषज्ञ, और तकनीशियन के रूप में शानदार करियर के अवसर हैं। बढ़ते ब्यूटी और वेलनेस उद्योग में 16.8 से 18.4 प्रतिशत की गति से वृद्धि हो रही है, जो स्वरोजगार- खुद का पार्लर खोलना के लिए बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है। अवकाश नरवरिया ने बताया ब्यूटीशियन केवल त्वचा की देखभाल करने वाला एक व्यापक शब्द नहीं है बल्कि इसमें त्वचा के स्वास्थ्य, अखंडता और सौंदर्य को बनाए रखने के उद्देश्य से की जाने वाली विभिन्न प्रथाएं शामिल हैं। इसमें बुनियादी दैनिक दिनचर्या से लेकर त्वचा को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाली विशिष्ट स्थितियों के उपचार तक कई पहलू शामिल हैं।
प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि ब्यूटीशियन कोर्स एक ऐसा कार्यक्रम है जो व्यक्तियों को ग्राहकों को सौंदर्य उपचार और सेवाएं प्रदान करने और पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटीशियन बनने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान सिखाता है। ये कोर्स अवधि और स्तर में भिन्न हो सकते हैं, जिनमें अल्पकालिक प्रमाणपत्र कार्यक्रमों से लेकर पूर्ण डिग्री कार्यक्रम तक शामिल हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने पैसे कर के दौरान सीखे गए विभिन्न आयाम से जुड़े प्रश्नावली को हल किया, इसके आधार पर सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र में ग्रेडिंग प्रदान की गई। इसके साथ-साथ समापन अवसर पर सभी विद्यार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने छात्राओं को सफलतापूर्वक ब्यूटीशियन कोर्स करने पर बधाई दी।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


