Author: Jagran Today

जनसुनवाई में 79 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई भिण्ड ब्यूरो – मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 79 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही…

Read More

भिण्ड ब्यूरो – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिनांक 26 अगस्त 2026, बुधवार को जिले के मालनपुर क्षेत्र आयेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 26 अगस्त 2026 को ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर अपरान्ह 02:40 बजे भिण्ड जिले के मालनपुर हेलीपैड आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 04:00 बजे मालनपुर हेलीपैड से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

रौन /भिंड – ब्लॉक कांग्रेस रौन ने आज रौन नगर पालिका का जोरदार घेराव किया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार और नगर की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराना था। ब्लॉक कांग्रेस ने पहले से तीन ई-रिक्शा जिले में घुमाकर लोगों को रैलियों के लिए बुलाने का प्रयास किया, फिर भी प्रदर्शन में अपेक्षित संख्या नहीं जुट पाई। आयोजन के दौरान महत्त्वपूर्ण यह रहा कि नगर पालिका घेराव में कांग्रेस के कई पारंपारिक पदाधिकारी और परिषद के सदस्य उपस्थित नहीं थे। इसके स्थान पर कुछ बाहरी लोग बुलाकर और स्थानीय कुछ कार्यकर्ताओं की मदद से कार्यक्रम को…

Read More

भिंड, ब्यूरो – मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के रोजगार और क्षेत्रीय जनसमस्याओं के निदान के लिए भिंड जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने तीव्र पहल की है। मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला कांग्रेस शुक्रवार, 26 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपेगी। यह ज्ञापन मालनपुर औद्योगिक इकाइयों में भिंड जिले के पात्र और योग्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कम से कम 50 प्रतिशत रोजगार देने, स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समाधान की मांग करेगा। प्रेस नोट में कहा गया…

Read More

भिंड ब्यूरो – कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड की साधारण सभा की बैठक दिनांक 25 अगस्त 2026 को निरस्त करते हुये उक्त बैठक दिनांक 02 सितम्बर 2026 को समय दोपहर 01.00 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है, जिसमें अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष,सदस्य जिला पंचायत भिण्ड सादर आमंत्रित हैं।

Read More

भिण्ड ब्यूरो – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड के मार्गदर्शन में आज जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, शासकीय संभागीय आईटीआई भिण्ड, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले में कुल 207 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। उपस्थित विभिन्न कंपनियों द्वारा आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर साक्षात्कार चयन प्रक्रिया संपादित की गई, जिसमें 189 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। मेले में युवाओं को विभिन्न रोजगार…

Read More

गोहद /भिण्ड  – क्षेत्र में संचालित क्रेशर की खदान के गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिरने से एक युवक दशरथ सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राणा उम्र 45 वर्ष निवासी नीरपुरा झांकरी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने क्रेसर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर्थिक सहायता की मांग की है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शासन के नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार निरपुरा झाकरी निवासी युवक मेंहदीपुर बालाजी नामक क्रेशर की खदान में पानी निकालने के लिए…

Read More

भिण्ड ब्यूरो – अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कृष्णा नगर बम्बा स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर 43 पेटी (387 बल्क लीटर) अवैध देशी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 22 अगस्त की रात पुलिस को…

Read More

– संघ द्वारा युवा संवाद का आयोजन भिण्ड ब्यूरो – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में युवा संवाद का आयोजन रविवार को बद्रीप्रसाद की बगिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य भारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया, जिला संघ चालक रामशरण पुरोहित एवं मुख्य अतिथि सहायक प्रबंधक जिला चिकित्सालय भिण्ड साकेत चौरसिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता हेमंत सेठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन युवा शक्ति के…

Read More

– ग्वालियर से भिण्ड तक होगा भव्य स्वागत भिण्ड ब्यूरो – भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य के 25 अगस्त को प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत को लेकर ग्वालियर से लेकर भिण्ड तक कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के अनुसार लालसिंह आर्य 25 अगस्त की सुबह दिल्ली से रवाना होंगे और करीब 9 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से भिण्ड की ओर रवाना होंगे। इस दौरान ग्वालियर से भिण्ड के बीच विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के…

Read More