भिण्ड ब्यूरो – अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कृष्णा नगर बम्बा स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर 43 पेटी (387 बल्क लीटर) अवैध देशी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 22 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा नगर बम्बा के पास एक मकान में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के अंदर से 43 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद आरोपी कैलाश नारायण भटेले पुत्र रामसेवक भटेले निवासी कृष्णा नगर बम्बा थाना देहात से शराब रखने संबंधी वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्र.569/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सप्लायर और नेटवर्क की जांच शुरू
थाना देहात पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का उद्देश्य शराब के मुख्य सप्लायर, आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) और इस तस्करी में शामिल अन्य नेटवर्क का पता लगाना है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक ताराचन्द्र, विनोद सगर, जयवीर सिंह, आरक्षक कमल तोमर, अजीत सिकरवार, भूपेन्द्र तोमर, सुमित शर्मा, फिरोज खान, अवधेश चौहान, जहीर खान, अनुज छारी, रामकुमार जाट, विष्णु तोमर, बृजेश लाखरे, मनीष जादौन तथा बीडीएस आजम गौरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


