– ग्वालियर से भिण्ड तक होगा भव्य स्वागत
भिण्ड ब्यूरो – भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य के 25 अगस्त को प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत को लेकर ग्वालियर से लेकर भिण्ड तक कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार लालसिंह आर्य 25 अगस्त की सुबह दिल्ली से रवाना होंगे और करीब 9 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से भिण्ड की ओर रवाना होंगे। इस दौरान ग्वालियर से भिण्ड के बीच विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत करने की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद लाल सिंह के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसको लेकर विनोद सिकरवार मालनपुर मण्डल महामंत्री ने सभी मण्डल के कार्यकर्ताओं से अपील है कि सभी अपनी उपस्थिति प्रदान कर इस स्वागत को भव्य बनाएं।


