गोहद /भिण्ड – क्षेत्र में संचालित क्रेशर की खदान के गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिरने से एक युवक दशरथ सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राणा उम्र 45 वर्ष निवासी नीरपुरा झांकरी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने क्रेसर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर्थिक सहायता की मांग की है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शासन के नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार निरपुरा झाकरी निवासी युवक मेंहदीपुर बालाजी नामक क्रेशर की खदान में पानी निकालने के लिए मोटर डालने गया था। बताया गया है कि खदान के गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था। युवक पानी निकालने के उद्देश्य से केबल के सहारे गड्ढे में नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी में गिरने के दौरान उसका सिर किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया तथा घटना की सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी। घटना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश देखा गया।
परिजनों ने क्रेसर संचालक को ठहराया जिम्मेदार
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि खदान में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने क्रेसर संचालक को घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। उनका कहना था कि परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, इसलिए शासन द्वारा नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे शाक्य ने परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शासन के नियमानुसार पात्रता के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा मामले की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे ने एक बार फिर खदानों और क्रेसर क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में संचालित खदानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


