भिण्ड, 01 मार्च। शासकीय अस्पताल गोहद में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक केशव देसाई ने प्रमुख सचिव मप्र शासन भोपाल तथा भिण्ड कलेक्टर को पत्र लिखकर संबंधित आउटसोर्स कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार विधायक केशव देसाई ने पत्र में शिकायत करते हुए बताया कि गोहद अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कंपनी लक्ष्य सिक्योरिटी एण्ड मैन पावर सर्विसेज द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित 9669 रुपए इनहैंड मानदेय के स्थान पर बैंक स्टेटमेंट के अनुसार मात्र 7502 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। इसी प्रकार दूसरी आउटसोर्स कंपनी सेंगर सिक्योरिटी एण्ड लेबर सर्विसेज प्रालि द्वारा कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड एवं स्वीपर कर्मचारियों को भी शासन द्वारा निर्धारित 10 हजार 569 रुपए इनहैंड मानदेय के बजाय कम राशि दिए जाने की शिकायत सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों द्वारा कर्मचारियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिससे वित्तीय अनियमितताओं की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने तथा जिम्मेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। वहीं विधानसभा में प्रश्न लगाकर जानकारी लेने पर बताया गया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। वहीं कंपनियों का अनुबंध समाप्त कर तीन वर्ष कै लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


