भिण्ड, 20 मार्च.मनीष दुबे। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि उनका अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। देश की आजादी की लड़ाई में वीरांगना रानी अवंती बाई का विशेष योगदान रहा है जिन्होंने इस देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र करने के लिए अपने परिश्रम के साथ संघर्ष किया और महिला होते हुए उन्होंने अंग्रेजों का मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि मप्र में भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार ने उनके जीवन पर आधारित विचारों को स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है, ताकि इतिहास को बच्चे समझे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत, अभा लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष सरपंच सुघर सिंह नरवरिया, महेश सिंह नरवरिया एडवोकेट, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सोशल मीडिया संयोजक मोनू नरवरिया, जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


