भिण्ड, 20 मार्च। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का शुभांरभ किया जा चुका है। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक चलाया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जल संरचनाओं की साफ-सफाई, मरम्मत, नए जल स्त्रोतों का निर्माण, भूजल संवर्धन और जल प्रदूषण को कम करने पर विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार के निर्देशन में लहार नगर का हृदय स्थल भाटनताल को क्लीन ग्रीन अभिकल्पना को साकार रूप देने हेतु कचरा हटाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने स्वच्छता में सामूहिक श्रमदान किया। इसके साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद मिहोना में नगर परिषद के कर्मचारियों एवं आम नागरिकों द्वारा श्रमदान कर गदाई मंदिर सरोवर की साफ-सफाई का कार्य किया गया
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


